Happy Birthday Nushrratt Bharuccha: बोल्ड फैशन के लिए फेमस हैं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, ऐसे रहती हैं फिट

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपने बोल्ड फैशन सेंस के साथ-साथ अपनी हेल्थ को लेकर भी काफी अटेंटटिव रहती हैं।

मुंबई, 17 मईः बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इंडस्ट्री में न सिर्फ अपनी बबली एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग उनके फैशन सेंस के भी दीवाने हैं। उनकी बोल्ड ड्रेस स्टाइलिंग से लेकर उनके जानदार फिगर तक को लोग काफी पसंद करते हैं। लोग न सिर्फ उनकी अदाकारी पसंद करते हैं बल्कि उनकी खूबसूरती के चर्चे भी हर जगह हैं। नुसरत भरूचा ने फिल्म 'पंचनामा 1 एंड 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में शानदार अभिनय किया है। नुसरत भरूचा अपने फैशन सेंस के साथ-साथ अपनी हेल्थ को लेकर भी काफी अटेंटटिव रहती हैं। बॉडी को फिट रखने के लिए वह जमकर वर्कआउट करती हैं और अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फिटनेस और फैशन सीक्रेट शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही नुसरत ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह किस तरह से खुद को फिट रखती हैं। उनका मानना है कि डाइट पर अच्छी नजर बनाए रखने से शरीर को स्वस्थ और फिट रखा जा सकता है।

Nushrratt Bharuccha

नुसरत की फिटनेस का राज
नुसरत के अनुसार बॉडी को फिट रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना बहुत ही जरूरी है ताकि शरीर को हर तरह से हेल्दी रखा जा सके। वहीं नुसरत ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को कई बार बताया है कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए और वह भी अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी पीकर ही करती हैं। साथ ही उनकी डाइट में सही मात्रा में प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट शामिल होता है, जिसकी वजह से पूरे दिन उनके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और वह आसानी से अपना सारा काम कर लेती हैं। वह फिट रहने के लिए दिन में कई बार स्मूदी और शेक पीती हैं। साथ ही उन्हें साउथ इंडियन खाना बहुत ही पसंद है और वह ज्यादातर समय नाश्ते में इडली और सांभर का सेवन करती हैं। वहीं उन्हें मल्टीग्रेन आटे से बनीं चीजें खाना भी काफी पसंद है। नुसरत ने अपने फैंस को ये भी बताया कि शरीर को फिट रखने के लिए सलाद का सेवन भी जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि नुसरत अपना डिनर जल्दी खा लेती हैं ताकि खाना पचने में आसानी हो। वहीं नुसरत को मीठा खूब पसंद है। हाल ही में उन्होंने ईद के समय एक कटोरी खीर के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। उन्हें ब्राउनी और चीज केक खाना भी खूब पसंद है। वह अपने बैग में हर समय कुकीज रखती हैं ताकि मीठे की क्रेविंग होने पर उनका सेवन कर सकें। वह समय समय पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी करती हैं।

नुसरत का बोल्ड फैशन
नुसरत अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी फेमस हैं। लोग उनकी स्टाइलिंग के काफी दीवाने हैं। नुसरत अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बोलेड तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। वह न सिर्फ अपनी फिल्मों में बल्कि म्यूजिक एल्बम्स से लेकर कई सोशल ईवेंट्स में भी हॉट एंड सिजलिंग ड्रेसेस में नजर आती हैं। लोग उनके इस तरह के बोल्ड फैशन सेंस को काफी पसंद करते हैं। नुसरत जल्द ही कई फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आएंगी जिसमें 'रामसेतु', 'जनहित में जारी' और 'सेल्फी' शामिल हैं।

इसे भी पढ़ेंः Cannes फिल्म फेस्टिवल से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, जूरी डिनर में हुईं शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+