Cannes फिल्म फेस्टिवल से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, जूरी डिनर में हुईं शामिल

Cannes फिल्म फेस्टिवल से सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक, जूरी डिनर में हुईं शामिल

नई दिल्ली, 17 मई: कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल से बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पहला लुक भी सामने आया है। दीपिका पादुकोण ने हमेशा हमें दिखाया है कि फैशन गेम कैसे जीता जाता है। चाहे वो एयरपोर्ट लुक्स हो कोई रेड कार्पेट इवेंट्स, दीपिका ये जानती हैं कि कैसे उन्हें बेहतरीन स्टाइल को सबसे आगे लाना है। ऐसा ही दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में कर के दिखाया है। दीपिका का कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जहां से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है।

जूरी डिनर में दिखा दीपिका का क्लासिक लुक

जूरी डिनर में दिखा दीपिका का क्लासिक लुक

कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें सीजन में दीपिका पादुकोण 11 घंटे की लंबी उड़ान के बाद ग्रैंड हयात कान होटल मार्टिनेज में जूरी डिनर के लिए पहुंचीं। जहां दीपिका ने सिमरी ड्रेस पहनी थी। दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल के निदेशक थियरी फ्रीमॉक्स, ब्रिटिश अभिनेत्री जूरी मेंबर रेबेका हॉल, अमेरिकी फिल्म निर्देशक जेफ निकोल्स, और इटली की एक्ट्रेस जैस्मीन ट्रिंका के साथ दिकीं। बता दें कि ये सभी लोग कान्स फिल्म फेस्टिवल जूरी मेंबर हैं और इसमें अब दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल हो गया है।

दीपिका की तस्वीरें हुई वायरल

दीपिका की तस्वीरें हुई वायरल

कान्स फिल्म फेस्टिवल इवेंट से दीपिका की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई है, जो वायरल हो रही है। अगर दीपिका के लुक की बात करें तो दीपिका ने लुई वुइटन के फॉल 2021 के कलेक्शन के लंबे जूते पहने हैं। इसके साथ दीपिका ने सिमरी शॉट ड्रेस पहना है। दीपिका ने अपने बालों को खुला रखा था और मेकअप भी लाइट किया है। सोमवार (16 मई) को दीपिका ने कान्स 2022 के अपने सफर की झलक भी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिनी व्लॉग शेयर किया है।

कान्स से पहले दीपिका इस शो में हुई थीं शामिल

कान्स से पहले दीपिका इस शो में हुई थीं शामिल

कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले, दीपिका कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में लुइस वुइटन 2023 क्रूज़ शो में शामिल हुईं। वह लुई वीटन द्वारा 'हाउस एंबेसडर' के रूप में साइन किए जाने वाली पहली भारतीय हैं। दीपिका को आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां में देखा गया था और उन्होंने 2017 की फिल्म xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जिसमें लीड रोल में विन डीजल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+