Mahesh Babu Birthday: आलीशान बंगला, 9 करोड़ की गाड़ियां और प्राइवेट जेट, महेश बाबू की संपत्ति उड़ा देगी होश

महेश बाबू इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के कामयाब एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। महेश बाबू वो अभिनेता हैं, जिनकी गिनती साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में की जाती है।

मुंबई, 9 अगस्त: तेलुगू सिनेमा के दमदार एक्टर महेश बाबू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे देश के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। महेश बाबू को यूं ही नहीं टॉलीवुड का प्रिंस कहा जाता। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। तेलुगू फिल्म राजा कुमारुदू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले विजय बाबू ने कई बार अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर की गिनती कामयाब एक्टर्स की लिस्ट में होती है। विजय बाबू की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिंगापुर में मैडम तुसाद संग्रहालय में महेश बाबू का वैक्स स्टैचु भी है और वे ये मुकाम हासिल करने वाले साउथ इंडस्ट्री के दूसरे हीरो हैं। महेश बाबू आज करोड़ों की दौलत के मालिक हैं।

कुल नेट वर्थ जानकर उड़ेंगे होश

कुल नेट वर्थ जानकर उड़ेंगे होश

तेलुगू सिनेमा के प्रिंस महेश बाबू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। महेश बाबू वो अभिनेता हैं, जिनकी गिनती साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में की जाती है। महेश बाबू की कुल नेट वर्थ 244 करोड़ रुपये है।

एक फिल्म के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

एक फिल्म के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

फिल्मों के अलावा महेश बाबू विज्ञापनों से भी पैसे कमाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो महेश बाबू अपनी हर फिल्म के लिए 20 के 25 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूलते हैं। इतना ही नहीं, फिल्मों के अलावा वे विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

28 करोड़ का शानदार घर

28 करोड़ का शानदार घर

हैदराबाद के जुबली हिल्स में महेश बाबू का शानदार घर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो उनके घर की कीमत 28 करोड़ रुपये है। यहां वे अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। एक्टर के इस घर में जिम से लेकर शानदार स्वीमिंग पूल काफी सारे बैडरूम्स और दो बैकयार्ड हैं।

कलेक्शन में हैं ये शानदार कारें

कलेक्शन में हैं ये शानदार कारें

महेश बाबू के कार कलेक्शन की बात करें, तो एक्टर के काफिले में मर्सिडीड, ऑडी और रेंज रोवर जैसी शानदार गाड़ियां शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास मौजूद गाड़ियों की कीमत तकरीबन 9 करोड़ रुपये है।

प्राइवेट जेट के मालिक हैं महेश

प्राइवेट जेट के मालिक हैं महेश

इस प्रॉपर्टी के अलावा महेश बाबू के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है। वे उन चंद एक्टर्स में से एक हैं, जो प्राइवेट जेट के मालिक हैं। वे अपने इस जेट का इस्तेमाल अपने परिवार के साथ शहर से बाहर जाने के लिए भी करते हैं।

ये भी पढ़ें : राजकुमार राव की सफलता के पीछे इस बॉलीवुड सुपरस्टार का है हाथ, एक वक्त पर खाईं दर-दर की ठोकरें

साल में इतनी कमाई करते हैं एक्टर

साल में इतनी कमाई करते हैं एक्टर

इन सबके अलावा महेश बाबू अपनी कंपनी भी चलाते हैं। एक्टर का खुद का प्रोडक्शन हाउस है। इसके साथ ही वे एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भी हैं। इससे भी एक्टर की अच्छी खासी कमाई होती है। महेश बाबू साल में तकरीबन 24 करोड़ रुपये कमाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+