Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजकुमार राव की सफलता के पीछे इस बॉलीवुड सुपरस्टार का है हाथ, एक वक्त पर खाईं दर-दर की ठोकरें

राजकुमार राव आज अपने करियर की जिन बुलंदियों पर हैं, उनके लिए वहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। अपनी शानदार सक्सेस का क्रेडिट वे शाहरुख खान को भी देते हैं।

मुंबई, 7 अगस्त: राजकुमार राव बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर अच्छा-खासा मुकाम हासिल किया है। हर किरदार में जान भर देने वाले राजकुमार ने बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। फिर चाहे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 'शमशाद' हों, या 'बरेली की बर्फी' के 'प्रीतम विद्रोही' या फिर 'न्यूटन' के 'न्यूटन कुमार'.. अभिनेता ने हमेशा ही अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाकर फैंस के दिलों पर राज किया है। लेकिन यहां तक पहुंचना एक्टर के लिए इतना भी आसान नहीं था। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजकुमार ने जी तोड़ मेहनत कर अपने सपनों को साकार किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजकुमार के सपनों की उड़ान के पीछे शाहरुख खान का भी हाथ है। ये बात खुद एक्टर ने बताई है।

बचपन में देखा था सपना

बचपन में देखा था सपना

राजकुमार राव आज जिस मुकाम पर हैं, उसका सपना उन्होंने बचपन से ही देख लिया था। कॉलेज में थिएटर करने से लेकर एफटीआईआई में सिनेमा की पढ़ाई और फिर अब फिल्मों में लीड एक्टर लोगों का दिल जीतने तक.. अपने सपने पूरा होने का क्रेडिट वे शाहरुख खान को भी देते हैं। वे मानते हैं कि उनके सपनों की उड़ान को पूरा करने में किंग खान का भी हाथ है।

एक्टिंग के कायल हैं लोग

एक्टिंग के कायल हैं लोग

आज राजकुमार राव के लाखों फैंस दीवाने हैं। उन्होंने कई बार अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। फैंस को एक्टर की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। साफ है कि उनकी एक्टिंग के लोग कायल हैं और उन्हें पता है कि उनके पसंदीदा एक्टर हर रोल में एकदम फिट बैठेंगे।

यहां से शुरू हुआ जुनून

यहां से शुरू हुआ जुनून

बीबीसी हिंदी से बातचीत में राजकुमार राव ने बताया कि बचपन से ही उनका माइंड एकदम क्लीयर था। उन्हें पता था कि उन्हें क्या करना है। उनका मकसद सिर्फ एक्टर बनना ही था। स्कूल में ही उन्होंने प्ले करना शुरू कर दिया था। एक्टिंग का जुनून यहीं से शुरू हो गया था।

शाहरुख खान को दिया क्रेडिट

शाहरुख खान को दिया क्रेडिट

शाहरुख खान को अपनी इस काबीलियत का कुछ क्रेडिट देते हुए राजकुमार राव बताते हैं कि उस वक्त भले ही एक्टिंग को प्रोफेशन मानना एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बेहद मुश्किल था लेकिन उनके परिवार ने उनका सपना पूरा करने में खूब मदद की। इसकी वजह शाहरुख खान भी थे।

क्या बोले राजकुमार?

क्या बोले राजकुमार?

एक्टर बताते हैं कि दिल्ली का लड़का शाहरुख खान.. मुंबई जाकर बड़ा स्टार बन गया। उनकी फिल्मों को देखकर ही हम बड़े हुए हैं। लगा कि ये कर सकते हैं तो उम्मीद तो है ही। इसके बाद चीजें और नजरिया दोनों ही बदलता चला गया।

साधारण परिवार से आते हैं राजकुमार

साधारण परिवार से आते हैं राजकुमार

एक्टर कहते हैं कि मिडिल क्लास फैमिली से आने के कारण वे जमीन से जुड़े हुए हैं। ये बात उनकी उन्हें जमीन से जुड़े रहने में खूब मदद करती है। उन्होंने अपनी जिंदगी में मुश्किल हालातों को देखा है और समझा कि अगर सब खुश रहें, तो जिंदगी में किसी भी मुश्किल हालात से छुटकारा मिल सकता है।

जब परिवार के हाल हुए खराब

जब परिवार के हाल हुए खराब

राजकुमार राव अपने परिवार के मुश्किल हालातों को याद करते हुए बताते हैं कि उनके पिता की सैलरी आनी बंद हो गई थी। उन्होंने कहा कि हम तीनों भाई-बहन एक ही स्कूल में जाते थे। ऐसे में टीचर्स ने भी हमें खूब सपोर्ट किया और 2 साल तक पढ़ाया। स्कूल की फीस भी दी।

हीरो नहीं एक्टर बनना है- राजकुमार

हीरो नहीं एक्टर बनना है- राजकुमार

राजकुमार राव बताते हैं कि जब वे काम ढूंढ रहे थे तो उन्हें कई तरह की बातें सुनने में आती थीं। लोग कहते थे कि आपका शरीर ऐसा नहीं है कि आप हीरो बन सकें। मैं सोचता था कि मुझे हीरो का टैग चाहिए ही नहीं, मुझे तो एक्टर बनना है।

इन फिल्मों में दिखेंगे राजकुमार

इन फिल्मों में दिखेंगे राजकुमार

बताते चलें कि हिट द फर्स्ट केस रिलीज हो चुकी है। 15 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा जाह्नवी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही के साथ नजर आएंगे। एक्टर की पाइपलाइन में भीड़, सेकेंड इनिंग, श्रीकांत भोला की बायोपिक और स्वागत है जैसी फिल्में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+