Happy Birthday Kajol: क्या आपको पता है काजोल की कुल संपत्ति के बारे में, करोड़ों में खेलती हैं ये एक्ट्रेस

काजोल की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' थी। अपने करियर में सफलता पाने वाली एक्ट्रेस काजोल आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

मुंबई, 5 अगस्तः 90 के दशक में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली फेमस एक्ट्रेस काजोल ने कुछ ही समय के अंदर लोगों को अपनी दीवाना बना लिया था। वह अपनी रोमांटिक और चुलबुली एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लेती थीं। आज भी हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकता। आज काजोल का 48वां जन्मदिन है। काजोल की चुलबुली अदाओं को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि उनकी उम्र इतनी अधिक हो गई है। आज भी वह अपनी क्यूटनेस से लोगों के मन में झट से अपनी जगह बना लेती हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी कुल संपत्ति, आलीशान घर और गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में।

16 साल की उम्र से शुरू कर दी थी एक्टिंग

16 साल की उम्र से शुरू कर दी थी एक्टिंग

महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी काजोल एक फिल्मी परिवार से ताल्लुकात रखतीं हैं। दरअसल काजोल दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी और हिंदी सिनेमा की मशहूर हीरोइन रह चुकीं तनुजा की बेटी हैं। काजोल के पति भी फेमस एक्टर अजय देवगन हैं। काजोल ने सिर्फ 16 साल की उम्र से ही एक्टिंग का करियर शूरू कर दिया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और लोगों के दिलों में बड़ी ही आसानी से अपनी जगह बना ली।

अजय देवगन से हुआ प्यार और कर ली शादी

अजय देवगन से हुआ प्यार और कर ली शादी

उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। लोग दोनों की जोड़ी को देखना खूब पसंद करते थे। इसके अलावा काजोल ने अपने पति अजय देवगन के साथ भी कई फिल्में की हैं। फिल्मों में काम करने के दौराना ही अजय देवगन और काजोल में प्यार शुरू हुआ था और बाद में उन दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों के 2 बच्चे भी हैं।

182 करोड़ रुपए की मालकिन हैं काजोल

182 करोड़ रुपए की मालकिन हैं काजोल

काजोल की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' थी। अपने करियर में सफलता पाने वाली एक्ट्रेस काजोल आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार काजोल की कुल संपत्ति करीब 182 करोड़ रुपए के आसपास है सानि काजोल इस समय करीब 182 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

एक फिल्म करने के लेती हैं 4 करोड़ रुपए

एक फिल्म करने के लेती हैं 4 करोड़ रुपए

काजोल एक महीने में लगभग 2 करोड़ रुपए की कमाई कर लेती हैं। वहीं उनकी सालाना आमदनी 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काजोल एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की फीस लेती है। ब्रांड इंडोर्समेंट से भी उनकी खूब कमाई होती है। वह एक विज्ञापन करने के लिए करीब 1 करोड़ रुपए लेती हैं।

मुंबई में है आलीशान घर

मुंबई में है आलीशान घर

आपको बता दें कि काजोल मुंबई के एक आलिशान घर में रहती हैं। कहा जाता है कि उनका घर मुंबई के सबसे क्लासिक घरों में से एक है। उनके इस आलीशान घर की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। काजोल का घर जिस बिल्डिंग में है उसका नाम शिव शक्ति है। यह घर अपने मास्टरपीस आर्चिटेक्चर के लिए जाना जाता है जसिमें हर तरह की लग्जरी मौजूद है।

महंगी गाड़ियों का है शौक

महंगी गाड़ियों का है शौक

यही नहीं काजोल को महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। वह हर इवेंट पर महंगी और लग्जरी गाड़ियों से ही पहुंचती हैं। अजय देवगन और काजोल के पास रोल्स रॉयस कुलिनन, ऑडी ए5, मर्जेडीस बेंज एस क्लास, मसेराटी और बीएमडब्ल्यू एक्स7 गाड़ियां मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+