Arjun Kapoor: करोड़ों का आलीशान घर, कलेक्शन में लग्जरी गाड़ियां, अर्जुन की कुल नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
Arjun Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बोनी कपूर के बेटे हैं। स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने अपने बल पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई। एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्म इशकजादे से की थी। एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने काफी नाम कमा लिया है और अब वह करोड़ों के मालिक है। आज यानी 26 जून 2023 को एक्टर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि एक्टर कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
अर्जुन कपूर का नेटवर्थ
अर्जुन कपूर का नाम आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में लिया जाता है। वह एक फिल्म के लिए 6 से 7 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर की नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी 82 करोड़ रुपये है।

अर्जुन कपूर का सालाना कमाई
रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर सालाना 10 करोड़ रुपये कमाते हैं। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई का जरिया ब्रैंड एंडोर्समेंट भी है। जिससे उनकी मोटी कमाई हो जाती है। ब्रैंड के एंडोर्समेंट के लिए एक्टर लगभग 50 से 60 लाख रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं। यानी कि अर्जुन कपूर की अच्छी खासी मोटी कमाई हो जाती है।
मुंबई में है आलीशान घर
अर्जुन कपूर का मुंबई में आलीशान घर भी है। उन्होंने बांद्रा में अपनी मेहनत के बल पर करोड़ों का फ्लैट खरीदा था। जिसकी कीमत 23 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपार्टमेंट को एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ खरीदा था। इसमें वह अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ रहते हैं। घर में हर तरह की पूरी फैसिलिटी है।
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं अर्जुन
इसके अलावा अर्जुन कपूर महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो, उन्होंने 2.43 करोड़ रुपये की मर्सीडीज मायबैक कार खरीदी थी। इसके अलावा एक्टर के पास लैंड रोवर डिफेंडर कार भी है। जिसकी कीमत 95.35 लाख रुपये बताई जाती है। इसके साथ ही उनके पास 1.64 करोड़ की Maserati Levante भी है।












Click it and Unblock the Notifications