Anup Jalota ने 3 बार की शादी, 37 साल छोटी जसलीन से लड़ाया इश्क, सुर्खियों में रहे सिंगर के अफेयर
अनूप जलोटा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। वह अभी तक तीन शादियां कर चुके हैं।
Anup Jalota Birthday: भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। जिसमें 'ऐसी लागी लगन', 'हरी नाम का प्याला', 'रंग दे चुनरिया' सुपरहिट गाने शामिल हैं। लेकिन सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। आज यानि 29 जुलाई 2023 को अनूप जलोटा अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।
आपको बता दें कि, 70 साल के अनूप जलोटा अभी तक तीन शादियां कर चुके हैं जिसमें से दो पत्नियों से उनका तलाक हो गया था। वहीं एक पत्नी की मौत हो गई थी। इन सबके अलावा जब वह सलमान खान के चर्चित शो बिग-बॉस सीजन 12 का हिस्सा बने थे। उस दौरान वह अपने से 37 साल छोटी जसलीन मथारू संग रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में रहे।

बिग-बॉस 12 शो में दोनों ने अपने रिश्ते का सबके सामने ऐलान किया था। तब जसलीन जहां 28 साल की थी तो वहीं अनूप जलोटा 65 पार कर चुके थे। अनूप ने सरेआम जसलीन को अपने प्यार का इजहार किया था। लेकिन ये सुनने के बाद घर के सदस्य और तमाम फैंस काफी हैरान थे। हालांकि दोनों का रिश्ता लगभग तीन साल तक चला।
इसके अलावा अनूप जलोटा सोनाली सेठ से अपने परिवार के खिलाफ जाकर पहली शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। इसके अनूप ने दूसरी शादी बीना भाटिया से की थी जो कि अरेंज मैरिज थी। हालांकि ये रिश्ता भी खास नहीं चला और दोनों ने तलाक लेना सही समझा।
इसके बाद अनूप जटोला की तीसरी शादी मेधा गुजराल से हुई थी। दोनों की शादी अच्छी खासी खुशहाल चल रही थी। लेकिन मेधा को अचानक साल 2014 में लीवर फेल्यर हो गया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। कुल मिलाकर अनूप जटोला की जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही।












Click it and Unblock the Notifications