बॉलीवुड में कुछ इस अंदाज में मनाया जा रहा है भाई दूज का पर्व, देखिए स्टार्स की फोटोज और पोस्ट
नई दिल्ली, नवंबर 6। भाई दूज के पावन पर्व को बॉलीवुड की हस्तियां भी अपने-अपने तरीके से खास अंदाज में मना रही हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने भाई-बहनों और फैंस को भाई दूज की शुभकामना संदेश भेजा है। इस बीच बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' के नाम से मशहूर कंगना रनौत ने और एक्टर अर्जुन कपूर समेत की सेलिब्रिटियों ने भाई दूज पर स्पेशल पोस्ट किया है।

रणबीर और रिद्धिमा का भाईदूज
इस लिस्ट में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने अपनी स्टोरी में अपनी और रणबीर की फ़ोटो लगाकर उन्हें भाईदूज पर प्यार भेजा है। इसमें एक तरफ उन्होंने सामान्य दिनों का पोज दिखाया है, जिसमें दोनों के बीच प्यारी लड़ाई हो रही है। और एक तरफ भाईदूज पर प्यारा सा पोज दिखाया है।

अंशुला ने अर्जुन कपूर को भेजा प्यार
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी भाई के लिए एक प्यारा सा इंस्टा पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हमारे लाइफ के हर दिन की कहानी है कि वह(अर्जुन) मेरे सबसे पसंदीदा इंसान से लेकर सबसे अधिक परेशान करने वाले व्यक्ति के बीच बदलते रहते हैं। अर्जुन ने भी भाईदूज पर अंशुला के लिए एक प्यारा पोस्ट किया है।

कंगना ने अपने भाई के लिए लगाई इंस्टा स्टोरी
वहीं, कंगना रनौत ने अपने भतीजे पृथ्वी के साथ एक इंस्टा स्टोरी लगाई है। इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी और अपने भतीजे की ओर से फैंस को भाईदूज की शुभकामनाएं भेजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications