Scam 2010: आ रहा है 'स्कैम' का अब तीसरा पार्ट, कौन है सुब्रत रॉय सागा, जिसने 25000 करोड़ का किया था फ्रॉड
Scam 2010 The Subrata Roy Saga: हंसल मेहता ने साल 2020 में स्कैम सीरीज शुरू की थी। इसके अब तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। पहला पार्ट स्कैम 1992 था जिसमें हर्षद मेहता के स्टॉक एक्सचेंज घोटाले को दिखाया गया था। वहीं दूसरा पार्ट स्कैम 2003 था अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई थी। लेकिन अब इसका तीसरा पार्ट स्कैम 2010 आ रहा है।
हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर स्कैम 2010 की घोषणा कर दी है। इस बार वह सुब्रत रॉय सहारा की कहानी को दिखाएंगे। इसका टाइटल है 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा'। हंसल ने एक्स पर 'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' का मोशन पोस्टर रिलीज किया है।

हंसल मेहता ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "स्कैम 3 वापस लौट आया। स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा जल्द आ रहा है।" पोस्टर में चेहरा रिवील नहीं किया गया है। बल्कि एक शख्स स्टेज पर खड़ा हुआ है और उसके सामने लाखों लोगों की भीड़ है। इस सीरीज में कौन सुब्रत रॉय सागा का किरदार निभाएगा हंसल मेहता ने अब तक इसकी जानकारी नहीं दी है।
कौन है सुब्रत रॉय सागा?
सुब्रत रॉय सागा सहारा ग्रुप के फाउंडर थे। उन्होंने एक चिट-फंड स्कीम शुरू की थी जिसको लेकर उन पर निवेशकों के साथ किए गए फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज किया गया था। जब SEBI ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था तो जानकारी मिली कि उन्होंने 3 करोड़ लोगों से 24 हजार करोड़ रुपये वसूले हैं। सुब्रत रॉय सागा का राजनीति और बॉलीवुड जगत से काफी गहरा संबंध रहा है। सहारा इंडिया परिवार ने उन पर करोड़ों का फ्रॉड किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद साल 2023 में 75 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications