'तारक मेहता..' के 'सोढ़ी' 23 दिनों से नहीं लौटे घर, फूट फूटकर रोए पिता, बोले- इंतजार करके थक चुका हूं पर वो...

Gurucharan Singh Missing Case: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोढ़ी' का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 से लापता हैं। उन्हें गायब हुए 23 दिन हो चुक हैं लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में उनके पिता हरगीत सिंह काफी परेशान नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

'सोढ़ी' के पिता हरगीत सिंह का खुलासा
गुरुचरण सिंह के पिता बेटे के लापता होने की वजह से काफी चिंतित हैं। एक्टर के पिता हरगीत सिंह ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हरगीत सिंह ने कहा- मैं बूढ़ा हूं, मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती है। अपने बेटे के आने का इंतजार करके अब मैं थक गया हूं। मैं बस किसी भी हाल में अपने बेटे को आंखों के सामने देखना चाहता हूं।

Gurucharan Singh

'गुरु से मेरी आखिरी बार 21 अप्रैल को बात हुई थी'
बेटे की बात करते हुए पिता हरगीत सिंह इमोशनल हो गए थे। वह रोते हुए बोले- गुरु जहां कहीं भी हो, मैं दुआ करता हूं कि तुम जल्द से जल्द लौट आए। गुरुचरण सिंह के पिता ने आगे कहा- हम पुलिस से लगातार संपर्क में है। उन्होंने तसल्ली दी है कि एक-दो दिन में वह गुरु के बारे में अपडेट देंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि वो जो भी जानकारी दें, वो पॉजिटिव हो। गुरु से मेरी आखिरी बार गत 21 अप्रैल 2024 को बात हुई थी।

27 ईमेल और 10 बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल
आपको बता जें कि गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 से लापता हैं और अभी तक उनके बारे में कुछ पता नही चल सका है। फिलहाल दिल्ली पुलिस को एक बड़ा अपडेट मिला है। पुलिस के अनुसार गुरुचरण सिंह 27 ईमेल और 10 बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे थे।

गुरुचरण सिंह को किस पर था शक
पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को पता चला है कि गुरुचरण सिंह को शक था कि कोई उनकी निगरानी कर रहा है। उन्हें लगता था कि कोई उन पर नजर रखे हुए है। इसी आशंका के कारण गुरुचरण 27 अलग-अलग ईमेल और 10 बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक्टर को खुद की निगरानी किए जाने का संदेह था, जिसके कारण वह अक्सर अपने ईमेल बदलते रहते थे।

22 अप्रैल 2024 से दिल्ली से हैं लापता
जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए अपने घर से निकले थे। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन वह फलाइट पर नहीं चढ़े और मुंबई भी नहीं पहुंचे। इसके बाद गुरुचरण सिंह के पिता ने उनकी खोजबीन शुरू की। कुछ पता न लगने पर उन्होंने पुलिस में बेटे गुरुचरण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+