'तारक मेहता' के गुरुचरण सिंह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, वीडियो में दिखा मिस्टर सोढ़ी का बुरा हाल
Gurucharan Singh: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं।
अस्पताल में भर्ती हुए गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह ने खुद अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि उन्होंने इस वीडियो में अस्पताल में भर्ती होने की वजह का खुलासा नहीं किया है। उनका हाल देखकर फैंस परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर उनसे हाल-चाल पूछ रहे हैं।

गुरुचरण सिंह का वीडियो हुआ वायरल
गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में विगो भी लगा हुआ है। वीडियो में एक्टर कहते हैं- हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके साथ क्या हुआ है ये वो जल्द ही बताएंगे। उन्होंने फैंस को गुरुपूरब की बधाइयां भी दीं।
दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एडमिट
गुरुचरण सिंह ने वीडियो में बताया है कि वो दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में एडमिट हैं। उनका ये वीडियो देख उनके फैंस परेशान हो गए हैं। हर कोई ये पूछ रहा है कि क्या वो ठीक हैं या फिर उन्हें क्या हो गया है। एक्टर वीडियो में काफी दुबले भी लग रहे हैं।
गुरुचरण सिंह के पिता भी थे बीमार
आपको बता दें कि गुरुचरण ने पिछले महीने अपने पिता के कुछ वीडियोज शेयर किए थे, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता का हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था। वहीं पिछले साल यानी 2024 के मई महीने में गुरुचरण सिंह अचानक लापता हो गए थे। उनके पिता ने पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 25 दिन बाद वह घर लौटे थे।












Click it and Unblock the Notifications