तारक मेहता... के 'सोढ़ी' के लापता होने पर घबराए 'अय्यर', एक्टर ने कहा- 'मैंने उन्हें फोन किया था लेकिन...'

Gurucharan Singh: मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह एक हफ्ते से लापता हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। वहीं शो की स्टारकास्ट भी इस खबर के सामने आने के बाद काफी हैरान है।

22 अप्रैल की रात से गुरुचरण सिंह लापता हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वह कब घर वापस लौटेंगे। वहीं पुलिस की तरफ से अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अय्यर यानी तनुज महाशब्दे का रिएक्शन सामने आया है।

Gurucharan Singh

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तनुज ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, 'जब से वह लापता हुए हैं मैं काफी परेशान हूं। मुझे कोई आइडिया नहीं है ये क्या हो रहा है क्योंकि काफी समय से मैं उनके टच में नहीं हूं। जबसे से गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का शो छोड़ा है तब से उनसे कभी-कभी ही बात होती है। हालांकि आखिरी बात कब हुई थी ये याद नहीं है।'

इसके बाद तनुज से पूछा गया कि क्या उन्होंने एक भी बार गुरुचरण के घरवालों से इस मामले में बातचीत करने की कोशिश की? तो एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मैंने उन्हें फोन किया था लेकिन उन्होंने उठाया ही नहीं। हालांकि मैंने उन्हें बार-बार फोन करने की कोशिश नहीं की क्योंकि मुझे लगा कि वह पहले से ही काफी परेशान होंगे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि गुरुचरण सही सलामत जल्द ही अपने घर वापस लौट आएं।'

बता दें कि, गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाना था। उनकी वहां से फ्लाइट थी लेकिन जब इस मामले में पूछताछ की गई तो पता चला कि वह फ्लाइट में बैठे ही नहीं थे। बाद में दिल्ली से उनका सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमें एक्टर एक बैग लिया सड़क पर नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक एटीएम से करीब 7000 रुपये निकाले। फिलहाल एक्टर के परिवार वाले काफी परेशान हैं और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+