क्या सलमान खान की तरह आपको मिली धमकी?, गुरु रंधावा ने दिया ये जवाब

मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार फिल्म स्टार्स के आने का सिलसिला जारी है, जहां अबकी बार पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का शहर में आगमन हुआ है। रंधावा ने यहां मून राइज इंडिया टूर को लेकर विस्तृत जानकारी दी है।

इंदौर आए पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने मून राइड इंडिया टूर की विस्तृत जानकारी देते हुए गुरु रंधावा ने बताया कि, इस टूर के तहत वे देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों में पहुंच रहे हैं।

Indore

मशहूर गायक गुरु रंधावा से जब मीडिया कर्मियों ने पूछा की दूसरी सेलिब्रिटी की तरह उन्हें भी किसी तरह की कोई धमकी मिली है क्या?, तब इस सवाल का जवाब देते हुए गुरु रंधावा ने कहा कि, क्या आपको मेरा चेहरा देखकर लगता है कि, मुझे कभी धमकी मिली होगी, जो चेहरा आपसे आकर माफी मांग रहा है कि, 5 मिनट लेट हो गया हूं। इसी के साथ फिल्म अभिनेता सलमान खान को मिली धमकी को लेकर गुरु रंधावा ने कहा कि, अगर आपके पड़ोस में लड़ाई हो रही है, तो जरूरी नहीं की आपको उसका पता हो क्या हो रहा है?, आप अपना ओपिनियन दे सकते हो कि मुझे ऐसा लग रहा है कि ऐसा हो रहा होगा, हर किसी की पर्सनल लाइफ है, हर किसी की पब्लिक लाइफ है, तो पर्सनल तो उनको खुद पता होगा, और पब्लिक वी लव हीम।

मशहूर गायक गुरु रंधावा ने कहा कि, मैं बहुत सारी फिल्म और कर रहा हूं, अभी आज ही मैंने एक पंजाबी फिल्म अनाउंस की है। फिल्म की बहुत बड़ी दुनिया है। सिनेमा सोसाइटी को रिप्रेजेंट करता है, सिनेमा सोसाइटी में एक चेंज लाता है। मेरा सफर अभी शुरू हुआ है। अभी मैं फिल्मों पर जीरो पर बैठा हूं। मैं कोशिश करूंगा आने वाले तीन-चार सालों में 25-30 फिल्में करूंगा। फिल्मों को लेकर जो मेरा ड्रीम है, वह मैं पूरा करूं।

ये भी पढ़े- Indore में लड़कियों ने रैली निकाली, बिना दाढ़ी वाले बॉयफ्रेंड की कर दी मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+