बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को गुजरात सरकार ने किया टैक्स फ्री
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को हरियाणा के बाद अब गुजरात में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है।
मुंबई, 13 मार्च। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को हरियाणा के बाद अब गुजरात में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। गुजरात सीएमओ ऑफिस ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सीएमओ ने ट्वीट कर कहा गुजरात ने 'द कश्मीर फाइल्स' को पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी इस फिल्म को अपने यहां टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है। एएनआई से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें J&K: दशकों से रहस्यमयी समस्या झेल रहे एक आदिवासी गांव को Army ने गोद लिया, यूं आ रहा है बदलाव

फिल्म निर्माताओं ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात
11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी खासी पसंद आ रही है। हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी और फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
पीएम के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, अभिषेक ने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर खुशी हुई। जो बात इसे और खास बनाती है, वह है #TheKashmirFiles के बारे में उनकी सराहना और नेक शब्द। हम कभी भी एक फिल्म का निर्माण करके गौरवान्वित नहीं हुए हैं। धन्यवाद मोदी जी।'

फिल्म बनाने के लिए विवेक अग्निहोत्री ने अभिषेक अग्रवाल का किया धन्यवाद
इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म बनाने के लिए निर्माता अभिषेक अग्रवाल का धन्यवाद दिया। अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'अभिषेक हम बहुत खुश हैं कि आप ने भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण सत्य को दिखाने का साहस दिखाया। अमेरिका में कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग बताती है कि कैसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का नजरिया बदला है।'

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही द कश्मीर फाइल्स
अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, भाशा सुम्बली, चिन्मय मंडलेकर और अमन इकबाल जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज होने के पहले दिन ही 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 8.25 करोड़ की कमाई की। इसी दिन रिलीज हुई प्रभास की फिल्म राधे श्याम को यह फिल्म कड़ी टक्कर दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications