कृष्णा-कश्मीरा को गोविंदा की पत्नी ने अबतक नहीं किया माफ! कहा- 'एक बार नफरत हुई तो रिश्ता खत्म'

Govinda Wife Sunita Ahuja: कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी में गोविंदा शामिल हुए थे। जिसके बाद ऐसी चर्चा होने लगी कि दोनों परिवारों के बीच अब सब ठीक है और एक्टर ने इस रिश्ते को भूलाकर अपने भांजे को नया मौका दिया है। हालांकि ये सच नहीं है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने बयानबाजी की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में टाइम्स नाऊ के दौरान इंटरव्यू में उन्होंने कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने साफतौर पर कहा कि, 'मेरी उनसे बिल्कुल भी नहीं जमती।'

Sunita Ahuja

सुनीता से जब पूछा गया कि क्या वह कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनेंगी? तो उन्होंने साफ इंकार करते हुए कहा कि वह इस शो में इसलिए नहीं आना चाहती क्योंकि कृष्णा हैं। सुनीता ने कहा कि, वह कपिल के साथ हैं नहीं तो मैं पक्का शो में जाती। अगर कोई मेरे साथ गलत करता है तो मैं रिश्ता खत्म कर देती हूं।

सुनीता ने ये कबूल किया कि उनके कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा से रिश्ते आज भी कड़वे हैं। उन्होंने कहा कि, अगर मेरी कभी गलती होगी तो मैं माफी मांगने से पहले हिचकिचाती नहीं हूं। वरना तो मैं सामने वाले की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करती। सुनीता ने भी बताया कि उन्होंने पिछले 15 सालों से अपनी बहन तक को नहीं देखा। उन्होंने कहा कि, 'एक बार मुझे किसी से नफरत हो गई तो मेरे लिए वो रिश्ता खत्म है।'

बता दें कि, कश्मीरा-कृष्णा अभिषेक का झगड़ा मामा-मामी गोविंदा और सुनीता से कई सालों से चल रहा है। बीचे में ऐसा लगा कि मामला सुलझ गया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। कृष्णा की बहन की शादी में भले ही गोविंदा आए थे लेकिन किसी भी फंक्शन का हिस्सा सुनीता नहीं बनी। अब उन्हें किस बात को लेकर दोनों के लिए नाराजगी है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+