'हमें कोई अलग नहीं कर सकता' गोविंदा से अलग रहने पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा, रिश्ते पर दी सफाई
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा शादी के इतने सालों बाद भी कपल गोल्स सेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों चर्चा में आए जब सुनीता ने यह खुलासा किया कि वे अपने बच्चों, टीना और यशवर्धन के साथ अलग-अलग घरों में रहते हैं।
सुनीता आहूजा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिसके बाद ऐसी चर्चा होने लगी कि वह और गोविंदा अलग हो चुके हैं। हालांकि मामले में अब सफाई देते हुए सुनीता ने साफ किया कि "कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता।" उन्होंने महिलाओं के लिए एक मजेदार सलाह भी दी, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर वे अपने पति को पकड़ नहीं सकतीं, तो उन्हें 'हिट' करना चाहिए।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा कि उनका गोविंदा के साथ रिश्ता मजबूत है और कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी बताया कि वे दोनों साथ में काफी मजे करते हैं। साथ ही उन लोगों का भी जिक्र किया जो उनके बीच दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं, और कहा कि वह किसी को भी उनके घर को तोड़ने नहीं देंगी।
ये भी पढ़ें: Govinda से शादी करना चाहती थीं Raveena Tandon, एक्टर की पत्नी को बताई दिल की बात, मिला ऐसा जवाब
सुनीता ने रिश्तों को लेकर अपनी सोच भी साझा की और महिलाओं को सलाह दी कि पुरुषों को समझना कभी-कभी क्रिकेट की तरह होता है, कभी अच्छा, कभी बुरा, लेकिन महिलाओं को अपने पति का ध्यान रखना चाहिए। सुनीता ने गर्व से कहा कि उन्होंने हमेशा गोविंदा को पास रखा है और मजाक करते हुए कहा, "अगर उन्हें पकड़ नहीं सकतीं, तो उन्हें हिट करो।"
इससे पहले एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा और उनके अलग-अलग घरों में रहने के कारणों का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उनके पास दो घर हैं, एक बंगलो और दूसरा फ्लैट, जहां वह बच्चों के साथ रहती हैं और अपना मंदिर भी रखती हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदा के काम की वजह से देर रात तक मीटिंग्स में व्यस्त रहते हैं, जिससे उनकी दिनचर्या में दिक्कतें आती हैं।
सुनीता ने यह भी बताया कि वह, उनकी बेटी और बेटा ज्यादा बात नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि ज्यादा बातचीत से ऊर्जा बर्बाद होती है, जबकि गोविंदा को बात करना पसंद है। जबकि सुनीता को शांति पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा कभी-कभी ऑफिस में सो जाते हैं, क्योंकि वह रात-रात भर काम करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें समय नहीं मिल पाता था। गोविंदा और सुनीता की शादी को अब 37 साल हो चुके हैं। दोनों ने 1987 में शादी की थी, जब गोविंदा अपनी फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में थे।
ये भी पढ़ें: शादी के 37 साल बाद अलग हुए Govinda-Sunita? एक्टर की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं-'वो मेरा पति नहीं बने'












Click it and Unblock the Notifications