क्या गोविंदा और कृष्णा का झगड़ा पब्लिसिटी स्टंट है? जानिए क्या बोले Krushna Abhishek?
नई दिल्ली, 25 जनवरी। मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुपरस्टार गोविंदा के बीच का झगड़ा अब जग-जाहिर हो चुका है। दोनों के बीच में तल्खी तब और बढ़ गई जब दोनों की पत्नियों ने दोनों के झगड़े पर टिप्पणी कर दी। कृष्णा इन दिनों सोनी टीवी के मशहूर शो ' कपिल शर्मा' में सपना के किरदार में नजर आते हैं। वो शो का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं लेकिन जब -जब गोविंदा शो में मेहमान बनकर आते हैं, तब-तब सपना शो से गायब हो जाती है, हालांकि शो में वो खुद अपने मामा को लेकर कई बार तंज कसते नजर आते हैं।

क्या गोविंदा और कृष्णा का झगड़ा पब्लिसिटी स्टंट है?
हाल ही में कृष्णा पर आरोप लगा है कि वो अपना और मामा के झगड़े को पब्लिसिटी स्टंट के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, जिस पर अब कृष्णा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसने आपलोगों से कह दिया कि मैं इसतरह के हथकंडे अपना रहा हूं आखिर मुझे इस तरह की पब्लिसिटी की ज़रूरत क्यों होगी?

'गोविंदा मामा मुझसे कहीं बड़े स्टार हैं'
उन्होंने आगे कहा कि 'गोविंदा मामा मुझसे कहीं बड़े स्टार हैं, हमें अपनी लाइफ में इस तरह के विवादों की जरूरत नहीं है, हमारे उनके बीच में मामा-भांजे का रिश्ता है, वो मेरे लिए पूज्यनीय हैं, मैं उनके बेटे जैसा हूं, कभी-कभी कुछ चीजें हमारे हाथ से बाहर निकल जाती हैं। हमारे बीच में कुछ इश्यू हुए, जिन पर मैंने रिएक्ट किया तो वो खबर बन गई, मैं भी हर्ट था, इसलिए मुझे भी गुस्सा आ गया लेकिन मैं यही कहना चाहूंगा कि हम एक परिवार हैं, परिवार में ये सब चलता रहता है, हम हमेशा एक फैमिली ही रहेंगे।'

'वो हमेशा हीरो नंबर वन ही रहेंगे'
कृष्णा ने आगे कहा कि 'लोग चाहे कुछ भी कहें, वो अभी भी सबसे अच्छे हैं, उनमें अभी भी फायर है, वो हमेशा मेरे हीरो रहेंगे और मैं हमेशा उन्हें देखता रहूंगा, मैंने उन्हीं से सबकुछ सीखा है, वो बेस्ट हैं, वो हमेशा हीरो नंबर वन ही रहेंगे और कोई भी इसे बदल नहीं सकता है।'

क्या है मामला?
दरअसल कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि' कुछ लोग पैसों के लिए कहीं भी नाचने को तैयार हो जाते हैं', जिसे पढ़ने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता को लगा कि ये तंज गोविंदा पर कसा गया है, बस इसी के पास से विवाद पैदा हुआ जो कि आज तक जारी है। हालांकि कृष्णा ने कई बार सार्वजनिक मंच से अपने मामा गोविंदा से माफी मांगने की कोशिश की लेकिन गोविंदा की ओर से नरमी नहीं दिखाई गई।
मामा चाहकर भी हमलोगों की ओर कदम नहीं बढ़ाना चाहते
जिस पर भी कश्मीरा शाह ने कहा कि गोविंदा के घर में उनकी पत्नी का राज है इसलिए मामा चाहकर भी हमलोगों की ओर कदम नहीं बढ़ाना चाहते हैं। दरअसल सुनीता हमसबसे नफरत करती हैं और वो चाहती ही नहीं है कि हमारे परिवार की कलह खत्म हो, जो कि उन्हीं की ओर से रचा गया है। गोविंदा और उनके परिवार वालों ने केवल हमसे नाता नहीं तोड़ा बल्कि उन्होंने हमारी बहन आरती से भी बात-चीत बंद कर दी है। हालही में सुनीता ने एक इंटरव्यू में कश्मीरा शाह को बुरी बहू करार दिया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications