Govinda: नाजिम या निर्मला किसके बेटे हैं गोविंदा? क्या मुस्लिम थीं 'हीरो नंबर' की मां?
Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई के अस्पताल से अब डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्टर ने खुद बाहर आकर अपनी सेहत की जानकारी दी है, अपनी हेल्थ के बारे में पूछे जाने पर गोविंदा ने एएनआई को बताया कि 'वह ठीक हैं, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।' इससे पहले उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने भी जानकारी दी थी कि ' अभिनेता एकदम ठीक हैं।'
आपको बता दें कि ऐसी रिपोर्ट थी कि गोविंदा अचानक घर में बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सुबह जुहू के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया था।

मालूम हो कि गोविंदा की लाइफ में उनकी मां का काफी असर रहा है, यहां तक कि उन्होंने अपनी मां के कहने पर ही दो बार अपनी ही पत्नी सुनीता से शादी की थी। मालूम हो कि उनकी मां का नाम निर्मला देवी था , जो जन्म से मुस्लिम थीं लेकिन आगे चलकर वो साध्वी बन गई थीं।
बेहतरीन सिंगर थीं निर्मला देवी (Govinda)
7 जून 1927 को वाराणसी में जन्मी निर्मला देवी बेहतरीन सिंगर रही हैं, उनका पालन-पोषण उनकी मौसी मन्नान जान ने किया। निर्मला के भाई-बहनों में संगीतकार लच्छू महाराज और अभिनेत्री कुमकुम शामिल रही हैं।
गाने के शौक ने उन्हें वाराणसी से मुंबई पहुंचाया था, जहां उनकी मुलाकात फिल्म प्रोड्यूसर-एक्टर अरुण कुमार से हुई थी।
निर्मला देवी का नाम नाजिम था (Govinda)
निर्मला ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत सवेरा (1942) से की, जिसमें उनके सह-कलाकार अरुण कुमार आहूजा ही थे, दोनों में मित्रता हुई जो कि आगे चलकर मोहब्बत में तब्दील हो गई, निर्मला देवी का नाम नाजिम था, लेकिन अरुण कुमार से शादी करने के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था और वो नजमा से निर्मला बन गई थीं। उन्हें इस शादी से 5 बच्चे हुए जिनके नाम कामिनी, पद्मा, कृति कुमार, पुष्पा आनंद और गोविंदा पैदा हुए।

Govinda एक दिन सुपरस्टार बनेगा
गोविंदा उनके हमेशा सबसे लाडले और करीबी रहे हैं, उनके कहने पर ही उन्होंने फिल्मों क रूख किया था क्योंकि उन्होंने कहा था कि ये एक दिन सुपरस्टार बनेगा। आपको बता दें कि कुछ वक्त बाद निर्मला ने फिल्में और गाने को छोड़ दिया था और संन्यास ले लिया था।
'मुझे 49 बरस की अवस्था में सुनीता से शादी करनी होगी'
कई इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि 'उनके ऊपर उनकी मां का काफी असर रहा है,मेरी मां को चीजों का पूर्वाभास हो जाता था, जिसकी वजह उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे 49 बरस की अवस्था में सुनीता से शादी करनी होगी, मैं अपनी मां को बहुत मानता हूं इसलिए मैंने ऐसा किया।'

निर्मला देवी को पहले से था मौत का आभास
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निर्मला देवी ने उन्हें पहले से ही अपनी मौत के बारे में बता दिया था। 15 जून 1996 में उनका निधन मुंबई में हुआ था। खैर गोविंदा के फैंस के लिए राहत की खबर है, वो घर आ चुके हैं।
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक Govinda
आपको बता दें कि नंबे के दशक का ये सुपर स्टार आज भी जब स्टेज पर थिरकता है को लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग, शानदार डांस स्टाइल और 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'राजा बाबू', 'दुल्हे राजा' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई सफल फिल्मों में यादगार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं।
टीना और यशवर्धन के माता-पिता
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा टीना और यशवर्धन के माता-पिता हैं। टीना ने 2015 में 'सेकंड हैंड हसबेंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जबकि यशवर्धन जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications