गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की खत्म हुई लड़ाई, अब एक्टर की बेटी ने कहा-'दोनों का 'टॉक्सिक रिश्ता...'
Govinda Krushna Abhishek: गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच का विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। फैंस भी दोनों के बीच सालों बाद खत्म हुई लड़ाई से खुश हैं। अब, गोविंदा की बेटी टीना आहुजा ने बताया कि परिवारों के बीच का रिश्ता अब काफी बेहतर हो गया है। हालांकि, ऐसा भी समय था जब यह विवाद सबके लिए टॉक्सिक बन गया था।
बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में, टीना ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ गोविंदा के विवाद के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "यह कुछ हद तक टॉक्सिक था, मैं झूठ नहीं बोलूंगी, और मैंने यह बात आरती सिंह से भी कही है। मैं हमेशा खुद को इससे दूर रखने की कोशिश करती थी। सच कहूं तो मैं अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं।"

टीना ने आगे इस बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं इन सारी बातों को नहीं बढ़ाती, और अब ये सब पिछले वक्त की बात हो गई है। मैं इस बारे में बार-बार बात नहीं करना चाहती हूं. या इसे कोई नई कहानी बनाने की जरूरत नहीं है। अब सब ठीक है, इज्जत और शांति से सभी के बीच रिश्ते बेहतर हो गए हैं।"
सालों से परिवार के बीच चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया न देने के बारे में बात करते हुए टीना ने कहा, "मैं चीजों को इस नजरिए से नहीं देखती। मुझे बस इतना पता है कि मैंने अपने कजिन्स से मुलाकात की, और सब कुछ अच्छा था, इज्जत से, शांति से और ठीक था। सभी को अपनी दुनिया में व्यस्त रहना चाहिए, और मैं भी अपने काम में व्यस्त हूं।"
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा ने अपने पुराने मतभेदों को खत्म कर दिया है। हाल ही में "द ग्रीट इंडियन कपिल शो" के एपिसोड में एक्टर शामिल हुए थे। जहां उन्होंने अपने भांजे को गले लगाया। इसके अलावा कृष्णा ने गोविंदा को स्टेज पर बुलाकर उनके साथ डांस भी किया। दोनों ने गोविंदा के मशहूर गाने "फिल्मों के सारे हीरो" पर डांस किया, जिसे देखकर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। फिर, कृष्णा ने गोविंदा को प्यार से "मामा नंबर 1" का खिताब दिया। इस एपिसोड में अभिनेता शक्ति कपूर और चंकी पांडे भी मेहमान थे। यह एपिसोड नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Govinda Health Update: चुनाव रैली में गोविंदा के सीने में उठा दर्द, अब कैसी है एक्टर की हालत?












Click it and Unblock the Notifications