कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के झगड़े पर भाई कीर्ति कुमार ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'अगर मनमुटाव हो गया तो...'

Govinda-Krushna: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा लंबे समय से भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच रिश्ते सुधर गए हैं। हाल ही में एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी में शामिल हुए थे साथ ही गोविंदा ने कपल को आशीर्वाद भी दिया।

वहीं गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने उनकी कृष्णा से चल रही तकरार पर बात की। बॉलीवुड नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, 'मनमुटाव और लड़ाई झगड़े किस परिवार में नहीं होते हैं। मनमुटाव ऐसा थोड़ी होता है कि आपकी खुशियों में मैं खुश नहीं हूं।'

Govinda

कीर्ति ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, 'कभी अगर किसी का किसी से झगड़ा हो भी गया हो तो इसका मतलब ये थोड़ी होता है कि वो एक परिवार नहीं हैं। जहां लोग साथ रहते हैं वहां झगड़े होना आम बात है। इसके अलावा कीर्ति ने गोविंदा के आरती की शादी में खामिल होने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'सब लोग बहुत खुश थे। मुझे इस बात की बहुत ज्यादा खुशी है कि आरती अब अपने जीवन में खुश हैं।'

बता दें कि, आरती सिंह की शादी के लगातार फंक्शन चल रहे थे। उनकी शादी की पूरी जिम्मेदारी भाई कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा शाह ने निभाई थी। फैंस की नजरें गोविंदा पर टिकी थी कि आखिर वह कब अपनी भांजी को आशीर्वाद देने आएंगे। हालांकि एक्टर अंत में शादी में शामिल हुए थे। जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कृष्णा और गोविंदा के बीच पिछले 8 साल से झगड़ा चल रहा था। दरअसल, गोविंदा को कृष्णा अभिषेक ने एक शो में डांस के लिए बुलाया था लेकिन गोविंदा ने अंत में आने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच तकरार की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि साल 2023 में कृष्णा अभिषेक और गोविंदा वापस एक हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अब सब ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+