सिने प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली में टैक्स-फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83'
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म '83' का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच दिल्ली सरकार ने फिल्म प्रशंसकों को बड़ी राहत देते हुए राजधानी में इसे टैक्स-फ्री कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब फिल्म की टिकट सस्ती होगी जिससे अधिक से अधिक लोग सिनेमाघरों में जाकर मूवी का आनंद उठा सकते हैं। बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है।

फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है, जो 1983 में विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम का नेतृत्व करते हैं। इस फिल्म का जितना इंतजार क्रिकेट प्रेमियो को है, उतनी ही बेसब्री से रणवीर सिंह के फैन्स भी मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली सरकार की तरफ से घोषणा की गई कि कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप की जीत को दर्शाने वाली बॉलीवुड फिल्म '83' को दिल्ली में दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित किया जाता है।
यह भी पढ़ें: फिल्म '83' की कहानी शेयर करने के लिए मेकर्स ने पूर्व क्रिकेटरों को दी कितनी रकम?
बता दें कि करीब डेढ़ साल से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि इसी 24 दिसंबर को थिएटर में बड़े पैमाने पर 2डी और 3डी में यह फिल्म रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने फिल्म 83 के लिए कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए पूर्व क्रिकेटरों को पैसे भी दिये हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications