गोल्डी यादव के गाने 'केकरा के देले बाड़ा दिल' ने मचाया ऐसा हंगामा, काजल त्रिपाठी के मूव्स देख छूटेंगे पसीने

Goldie Yadav Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी है। सिंगर गोल्डी यादव का पॉपुलर गाना 'केकरा के देले बाड़ा दिल' यूट्यूब पर 50 मिलियन (5 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। ये उपलब्धि न सिर्फ गाने की सफलता दर्शाती है बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी म्यूजिक की बढ़ती पकड़ का भी संकेत देती है।

दर्शकों के दिल में उतरा रोमांस और एनर्जी
इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। रोमांटिक माहौल, आकर्षक लोकेशन और जोशीले म्यूजिक ने इसे बार-बार देखने लायक बना दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा और शेयरिंग ने भी इसे ट्रेंडिंग में बनाए रखा है।

Goldie Yadav Song

प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने जताई खुशी

-गाने की इस कामयाबी पर प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने कहा है कि दर्शकों का प्यार ही टीम की सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुसार 50 मिलियन व्यूज ये साबित करते हैं कि भोजपुरी म्यूजिक अब हर वर्ग के श्रोताओं तक पहुंच रहा है और इसकी लोकप्रियता सीमाओं से परे जा रही है।

-वहीं भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव ने इस उपलब्धि को भावुक पल बताते हुए कहा है कि ये गाना उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने दर्शकों और पूरी टीम का आभार जताया है, जिन्होंने इस गीत को इतना सराहा है।

किन लोगों ने मिलकर बनाया ये सुपरहिट गाना?

इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी बैनर तले बनाया गया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार गौतम राय, संगीत अभिषेक तिवारी, निर्देशक आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव और नवीन हैं। गाने की कोरियोग्राफी अनुज मौर्या ने की है। गाने को एडिट प्रवीण यादव ने किया है।

डिजिटल दौर में भोजपुरी म्यूजिक की मजबूत पकड़

-'केकरा के देले बाड़ा दिल' सॉन्ग की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भोजपुरी गाने अब सिर्फ क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए ये वैश्विक दर्शकों तक पहुंच रहे हैं और रिकॉर्ड व्यूज बटोर रहे हैं।

-गोल्डी यादव का ये गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की उस नई पहचान का प्रतीक बन गया है, जहां कंटेंट, संगीत और डिजिटल पहुंच मिलकर इतिहास रच रहे हैं। 50 मिलियन व्यूज की ये उपलब्धि आने वाले समय में और बड़े रिकॉर्ड्स की ओर इशारा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+