गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2022: एंड्रयू गारफील्ड बने बेस्ट एक्टर, 'द पावर ऑफ डॉग' बेस्ट फिल्म, देखें पूरी लिस्ट
गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2022: एंड्रयू गारफील्ड बने बेस्ट एक्टर, 'द पावर ऑफ डॉग' बेस्ट फिल्म, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 10 जनवरी: हॉलीवुड के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स-2022 की घोषणा हो चुकी है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्टन होटल में 79वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया है। समारोह इस साल एक निजी कार्यक्रम था हालांकि इसका सीधा प्रसारण नहीं किया गया था। गोल्डन ग्लोब अवार्ड की वेबसाइट और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी। कोरोना महामारी के कारण इस फंक्शन को बड़े पैमाने पर नहीं किया गया था। एंड्रयू गारफील्ड को बेस्ट अभिनेता के खिताब से नवाजा गया है। एंड्रयू गारफील्ड को ये अवार्ड उनकी फिल्म 'टिक, टिक... बूम' के लिए मिला है।

वहीं 'द पावर ऑफ डॉग' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। 'स्क्विड गेम' के लिए ओ योंग सू को बेस्ट बेस्ट सर्पोटिंग ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट टीवी सीरीज का अवॉर्ड 'सक्सेशन' को मिला है।
यहां देखें विजेताओं की पुरी लिस्ट
-बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एंड्रयू गारफील्ड को मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'द पावर ऑफ डॉग' के लिए मिला है।
- बेस्ट डायरेक्टर का खिताब जेन कैंपियन को मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'द पावर ऑफ डॉग' के लिए मिला है।
- बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड बेलफास्ट को मिला है।
-बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब निकोल किडमैन को मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'being the ricardos' के लिए मिला है।
-'द पावर ऑफ डॉग' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।
-ओ योंग सू को बेस्ट बेस्ट सर्पोटिंग ऐक्टर का खिताब मिला है।
-'सक्सेशन' को बेस्ट टीवी सीरीज का अवॉर्ड मिला है।
- बेस्ट मोशन पिक्चर म्यूजिकल या कॉमेडी का अवॉर्ड वेस्ट साइड स्टोरी को मिला है।
- म्यूजिकल या कॉमेडी बेस्ट मोशन पिक्चर एक्ट्रेस का अवॉर्ड रेचल ज़ेग्लर को मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'वेस्ट साइड स्टोरी' के लिए मिला है।
-म्यूजिकल या कॉमेडी बेस्ट मोशन पिक्चर एक्टर का अवॉर्ड एंड्रयू गारफील्ड को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications