घर में पूजा करते हुए फेमस एक्टर को आया हार्ट अटैक, ऐसे तोड़ा दम, जानें क्या हुआ था एक्टर के साथ

Giri Dinesh Died: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि फेमस कन्नड़ अभिनेता गिरी दिनेश की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि गिरी दिनेश को अचानक दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनका निधन हो गया है।

दिल का दौरा पड़ने से गिरी दिनेश की मौत
गिरी दिनेश ने फिल्म 'नवग्रह' में अपने किरदार के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वहीं अभिनेता के निधन की खबर के सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Giri Dinesh Died

घर पर पूजा करते समय बिगड़ी थी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरी दिनेश का निधन गत 7 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को हुआ था। उनकी उम्र 45 साल थी। शाम के वक्त अभिनेता अपने घर पर पूजा कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक कन्नड़ अभिनेता गिरी दिनेश अपने घर पर पूजा कर रहे थे। उसी वक्त उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह अचानक ही नीचे गिर पड़े। उनकी बिगड़ती हालत देखकर उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज से दौरान गिरी दिनेश की मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने गिरी दिनेश को मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 8 फरवरी 2025 (शनिवार) को किया जाएगा।

गिरी दिनेश का फिल्मी करियर

आपको बता दें कि गिरी दिनेश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिजेंड्री अभिनेता दिनेश के बेटे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म नन्ना मुदिना रानी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से की थी। साल 2008 में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के भाई दिनाकर थुगुदीपा के निर्देशन में बनी ट्रांसजेंडर फिल्म नवग्रह में शेट्टी का किरदार निभाकर गिरी दिनेश ने रातों-रात पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+