Arbaaz Khan की दूसरी शादी पर जॉर्जिया एंड्रियानी का छलका दर्द! बोलीं-'छोड़ना आसान नहीं है लेकिन...'

Arbaaz Khan And Giorgia Andriani: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से हुई थी। इससे पहले जॉर्जिया एंड्रियानी संग ब्रेकअप की खबर सामने आई थी।

मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान की जिंदगी में जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई थी। दोनों ने लगभग 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन मामला शादी तक नहीं पहुंच पाया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद जॉर्जिया एड्रियानी ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका अरबाज के साथ साल 2022 में ब्रेकअप हो चुका है।

Giorgia andriani

वहीं जूम से बात करते हुए जॉर्जिया ने अरबाज खान को एक अच्छा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि, हम अलग हो गए और एक साथी को छोड़ने का खालीपन हमेशा रहेगा। छोड़ना आसान नहीं है, क्योंकि आप व्यक्तिगत रूप से किसी के साथ रिश्ते में शामिल हैं। लेकिन जब रिश्ता खत्म हो जाए तो आगे बढ़ना ही पड़ता है। अब मैं भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हूं।''

जॉर्जिया ने आगे अरबाज खान को उनकी शादी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, 'मैं खुश हूं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और मैं भी अपनी जिंदगी के दूसरे अध्याय में आगे बढ़ चुकी हूं।' इसके अलावा जॉर्जिया ने खुलासा किया कि उन्हें सलमान खान ने फ्रिंज स्टाइल हेयर स्टाइल) को छोड़ने की सलाह दी थी।

बता दं कि, इससे पहले पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनका किस वजह से अरबाज खान से ब्रेकअप पर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, 'मेरे मन में उसके लिए हमेशा भावनाएं रहेंगी। उनका मलायका के साथ जो रिश्ता था, वह वास्तव में उनके साथ मेरे रिश्ते के आड़े नहीं आया। मैं अब जो हूं...किसी की गर्लफ्रेंड कहलाना, मुझे निश्चित रूप से बहुत स्वीकार नहीं है। हम दोनों जानते थे कि ये रिश्ता आगे तक नहीं चल पाता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+