फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई बुरी खबर, सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई का निधन, जानिए कौन थे रमेश बाबू?
नई दिल्ली, 09 जनवरी। नए साल में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लंबी बीमारी के बाद शनिवार देर रात उनके बड़े भाई घट्टामनेनी रमेश बाबू का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। रमेश काफी लंबे समय से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे, उनकी अचानक मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रमेश बाबू के निधन की जानकारी फिल्म प्रोड्यूसर बीए राजू ने ट्वीट कर दी है।
Recommended Video

फिल्म प्रोड्यूसर बीए राजू ने दी जानकारी
साउथ के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर बीए राजू ने महेश बाबू के परिवार के हवाले से अपने ट्वीट में लिखा, 'बड़े दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय रमेश बाबू गरु का निधन हो गया। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। हम अपने सभी शुभचिंतकों से अनुरोध करते हैं कि वे कोरोना प्रटोकॉल का पालन करें और श्मशान स्थल पर इकट्ठा होने से बचें।' रमेश बाबू के निधन के बाद उनके घर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का तांता लगा हुआ है।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
वहीं, बीए राजू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक रमेश वर्मा ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'मैं स्तब्ध हूं, रमेश बाबू गरु अब नहीं रहे। कृष्णा गरु, महेश बाबू गरु और पूरे परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।' रमेश बाबू के निधन पर टॉलीवुड और बॉलीवुड से कई फिल्मी हस्तियों ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रमेश बाबू खुद भी एक्टर रहे हैं, उन्होंने 1974 में आई फिल्म 'अल्लूरी सीतारामाराजू' से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया था।

कोरोना पॉजिटिव है महेश बाबू
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के बड़े भाई रमेश बाबू भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थे, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि रमेश बाबू सुपरस्टार फिल्म एक्टर कृष्णा के बेटे थे। बता दें कि रमेश बाबू का निधन ऐसे समय हुआ है जब महेश बाबू कोरोना वायरस की चपेट में हैं। एक सप्ताह पहले ही एक्टर महेश बाबू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

इन फिल्मों के लिए किया जाएगा याद
रमेश बाबू ने 'अल्लूरी सीतारामाराजू' फिल्म से डेब्यू करने के बाद कई तेलुगु फिल्मों में काम किया। रमेश ने अपने पिता कृष्णा और भाई रमेश बाबू के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। तेलुगु में उन्हें उनकी 'ना इले ना स्वर्गम', 'अन्ना चेलेलु', 'पच्चा थोरानम', 'मुग्गुरु कोडुकुलु', 'सम्राट', 'चिन्नी कृष्णुडु', 'कृष्ण गरी अब्बायी', 'बाजार राउडी', 'कलियुग कर्णुडु', 'ब्लैक टाइगर' ', 'आयुधम', 'कलियुग अभिमन्युडु' जैसी ऐतिहासिक फिल्मों के लिए याद किया जाएगा।

आखिरी बार इस फिल्म में आए नजर
बड़े पर्दे को अलविदा कहने से पहले एक्टर रमेश बाबू आखिरी बार फिल्म एनकाउंटर में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता कृष्णा के साथ एक रोल निभाया था। वह लंबे समय से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे, 8 जनवरी की रात 56 साल की उम्र में फिल्ममेकर, प्रड्यूसर और ऐक्टर रहे रमेश बाबू जिंदगी की जंग हार गए। जैसे-जैसे उनके निधन की खबर लोगों को मिल रही है, वे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से आई बुरी खबर, विशाल ददलानी के पिता का निधन, कोरोना पॉजिटिव सिंगर ने लिखा ये इमोशनल नोट












Click it and Unblock the Notifications