22 साल छोटी जॉर्जिया एंड्रियानी के प्यार में कैसे पड़े अरबाज खान? एक्टर का था शादी करने का प्लान!

Arbaaz Khan Georgia Andriani: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान फिल्मों से ज्यादा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने साल 1998 में मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन आपसी मतभेदों के कारण शादी के 19 सालों बाद दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया।

जहां एक तरफ अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। वहीं दूसरी तरफ अरबाज खान की लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी ने एंट्री ले ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज और जॉर्जिया की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी के दौरान हुई थी। जब जॉर्जिया नई मुंबई आई थीं तो बहुत कम लोग उन्हें जानते थे। इस पार्टी के बाद अरबाज और जॉर्जिया की मुलाकातें बढ़ती गईं।

Arbaaz Khan

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्जिया एंड्रियानी का अरबाज खान के परिवार के साथ अच्छा संबंध था। वह उनके परिवार की पार्टी में अक्सर शामिल होती थीं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। कहा ये भी जाता है कि, अरबाज और जॉर्जिया 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद अहम फैसले लेने जा रहे थे लेकिन इसमें उन्हें बेटे अरहान की मंजूरी चाहिए थी।
जानकारी के मुताबिक, ऐसे में बेटे अरहान खान को जॉर्जिया एंड्रियानी से मिलवाने के अरबाज खान उन्हें लंच डेट पर ले गए थे।

उस दौरान ऐसी अफवाह उड़ी थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन अब जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान के साथ हुए ब्रेकअप की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहेंगे. उस समय हम दोस्तों से बढ़कर थे। हम हमेशा बहुत करीब रहे हैं, हमेशा बहुत कुछ था साथ में मौज-मस्ती भी की। लेकिन मुझे लगता है कि यह भी एक कारण था कि दोस्त से दोस्त बनना कठिन था'।

जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान अब हमशा के लिए एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। जॉर्जिया ने इंटरव्यू के दौरान यह भी खुलासा किया कि उनके ब्रेकअप में मलाइका अरोड़ा का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, 'मलाइका अरोड़ा के साथ उनका जो रिश्ता था, वो उनके साथ मेरे रिश्ते के आड़े नहीं आया। मुझे अब किसी की गर्लफ्रेंड कहा जाए, ऐसा नहीं है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+