इटली हादसे के बाद गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय की बड़ी मुश्किलें, सात साल की हो सकती है सजा!

फिल्म स्वेदश की गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय का इटली में एक्सीडेंट हो गया। दोनों को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन एक कपल की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मामले की पूछताछ शुरू हो गई।

Gayatri Joshi: शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश की एक्ट्रेस गायत्री जोशी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल, वह अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ इटली में वेकेशन पर गई थीं लेकिन उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। इटली के सार्डिनिया में तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी और फेरारी की जबरदस्त टक्कर हो गई, और लैंबॉर्गिनी खुद एक्ट्रेस के पति चला रहे थे। इस हादसे में कपल को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन एक जोड़े की मौके पर मौत हो गई। अब खबर आ रही है कि इस मामले की जांच शुरू हो गई।

इटली में हुई सड़क दुर्घटना के बाद अब मामले की जांच शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस एक्सीडेंट केस में कुछ सख्त कदम लिए जा रहे हैं। इस हादसे में एक्ट्रेस की गाड़ी के अलावा और भी कई शामिल थीं लेकिन सबसे पहला नाम गायत्री जोशी के पति विकास ओबेरॉय का नाम सामने आया है। अगर वह इस घटना में आरोपी पाए गए तो उन्हें सात साल की सजा हो सकती है।

gayatri joshi

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने हादसे की जांच विकास ओबरॉय पर करनी शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि वह काफी तेज स्पीड से लम्बोर्गिनी चला रहे थे। इस हादसे में एक जो़ड़े की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले की जांच स्थानीय अधिकारी द्वारा की जा रही है। इस मामले में हो सकता है उन्हें जांच के लिए बुलाया जाए। बता दें कि, गायत्री जोशी ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बनाई है उन्हें आखिरी बार फिल्म स्वदेश में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+