'क्या तुम्हे AIDS है?' 34 साल की एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा, BF ने पूछी 'गंदी' बात, दूसरी लड़की संग था संबंध

Gayathri Suresh: मलयालम सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस गायत्री सुरेश इन दिनों 'बिग बॉस 8 मलयालम' से बाहर होने के बाद चर्चा में हैं। शो से बाहर निकलने से ठीक पहले एक टास्क के दौरान गायत्री ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने अपने एक पुराने रिश्ते को याद करते हुए बताया कि वह जिस व्यक्ति को अपना पार्टनर समझ रही थीं, उसके साथ उनका रिश्ता दरअसल एक 'सिचुएशनशिप' था।

गायत्री सुरेश ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
गायत्री सुरेश ने बताया कि इस रिश्ते के दौरान उन्हें कई ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, जिसने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया। उन्होंने ये भी दावा किया कि उनके उस पार्टनर ने रिश्ते की शुरुआत में ही उनसे पूछा था कि क्या उन्हें AIDS है। इसके बावजूद उन्होंने उस रिश्ते को एक और मौका दिया लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह शख्स किसी दूसरी लड़की के साथ भी रिश्ते में था।

Gayathri Suresh

'बिग बॉस' के सवाल ने खोली पुरानी यादों की परत

-शो में गायत्री सुरेश से एक टास्क के दौरान पूछा गया कि अगर उन्हें जिंदगी में सबसे ज्यादा दुख पहुंचाने वाले व्यक्ति से दोबारा बात करने का मौका मिले, तो वह उससे क्या कहेंगी। इस सवाल ने गायत्री को अपनी पुरानी जिंदगी के उस दौर में वापस पहुंचा दिया, जिसे वह शायद पीछे छोड़ चुकी थीं।

-एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2021 में वह एक विवाद में फंस गई थीं और उस वक्त वह एक ऐसे रिश्ते में थीं, जिसे वह प्यार और रिलेशनशिप मानती थीं। हालांकि समय बीतने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह रिश्ता वास्तव में 'सिचुएशनशिप' था। गायत्री ने कहा कि उन्हें जिंदगी में कई लोगों से दुख मिला लेकिन साल 2021 में जिस रिश्ते और विवाद से वह गुजरीं, उसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

गायत्री से बॉयफ्रेंड ने पूछा- क्या तुम्हे एड्स है?

-गायत्री सुरेश के मुताबिक इस रिश्ते की शुरुआत में ही उन्हें एक ऐसा सवाल सुनना पड़ा, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया। उन्होंने बताया कि रिलेशनशिप के पहले सप्ताह में ही उनके पार्टनर ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें AIDS है।

-एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त उन्हें लगा कि ये एक बड़ा रेड फ्लैग है और उन्होंने तुरंत उससे बात करना बंद कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने खुद को समझाया कि शायद वह जरूरत से ज्यादा नकारात्मक सोच रही हैं। इसी वजह से उन्होंने उस रिश्ते को आगे बढ़ने का एक और मौका दिया।

-गायत्री सुरेश ने बताया कि वह आमतौर पर लोगों के व्यवहार में मौजूद रेड फ्लैग को जल्दी पहचान लेती हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह किसी व्यक्ति को अपनी जिंदगी से पूरी तरह बाहर करने से पहले तीन मौके देती हैं।

'बाद में पता चला, दूसरी लड़की के साथ भी था रिश्ता'

गायत्री सुरेश ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि जिस व्यक्ति के साथ वह रिश्ते में थीं, वह किसी दूसरी लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में था। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह त्रिशूर में रहती थीं जबकि वह व्यक्ति एर्नाकुलम में रहता था और वहां उसका किसी दूसरी लड़की के साथ भी संबंध था। इस अनुभव ने गायत्री सुरेश को ये समझने पर मजबूर किया कि जिस रिश्ते को वह गंभीर मान रही थीं, उसकी स्थिति कुछ और ही थी।

कार एक्सीडेंट से जुड़ा था गायत्री का विवाद

-गायत्री सुरेश ने अपने उस दौर की एक और घटना का जिक्र किया, जो बाद में काफी विवादों में रही। उन्होंने बताया कि वह उस समय मानसिक तौर पर मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने उस व्यक्ति से मिलने की जिद की थी।

-गायत्री के मुताबिक, दोनों एक कार में साथ थे और उसी दौरान एक विवादित सड़क हादसा हुआ। साल अक्टूबर 2021 में एक कार की दूसरी गाड़ी से टक्कर हुई थी। उस समय कार वही पुरुष मित्र चला रहा था। घटना के बाद तुरंत गाड़ी रोकने के बजाय उनके वहां से निकलने की बात सामने आई थी। दूसरी गाड़ी में मौजूद लोगों ने पीछा किया और बाद में उन्हें रुकना पड़ा। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

'हादसे के बाद कैफे में छोड़कर चला गया था'

-गायत्री ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पुरुष मित्र को थाने ले गई। एक्ट्रेस के मुताबिक वहां से वापस आने के बाद वह व्यक्ति उन्हें एक कैफे में अकेला छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया।

-गायत्री ने कहा कि ये उनके लिए उस पूरे दौर का सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाला अनुभव था। उनके मुताबिक उस वक्त उन्हें यs महसूस हुआ कि वह जिस व्यक्ति को अपना समझ रही थीं, उसके लिए उनकी भावनाओं की कोई अहमियत नहीं थी।

'अगर दोबारा मिलूंगी तो उसे धन्यवाद कहूंगी'

-गायत्री सुरेश ने अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि अगर उन्हें आज उस व्यक्ति से दोबारा मिलने का मौका मिलता है, तो वह उससे नाराजगी जताने के बजाय उसे धन्यवाद कहना चाहेंगी।

-एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह समझ पाती हैं कि उस व्यक्ति की दूसरी गर्लफ्रेंड किस तरह के अनुभव से गुजर रही होगी। उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को 'नार्सिसिस्टिक' बताते हुए कहा कि उसमें उन्हें मानसिक तौर पर काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

-गायत्री सुरेश के मुताबिक, अब वह उस रिश्ते को अपनी जिंदगी की एक सीख के तौर पर देखती हैं। उनका मानना है कि अगर वह रिश्ता ज्यादा लंबा चलता तो शायद उन्हें और ज्यादा तकलीफ झेलनी पड़ती।

'उस अनुभव ने मुझे बेहतर इंसान बनाया'

गायत्री ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि उस मुश्किल दौर ने उन्हें खुद को बेहतर तरीके से समझने और आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने माना कि उनमें भी कुछ बुरी आदतें हैं और वह खुद को परफेक्ट इंसान नहीं मानतीं। हालांकि उनका कहना है कि उनका इरादा कभी किसी को दुख पहुंचाने का नहीं रहा। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उसी समय तय कर लिया था कि वह अपनी जिंदगी को पीछे नहीं बल्कि आगे की ओर लेकर जाएंगी। आज वह उस अनुभव को अपनी जिंदगी का एक सबक मानती हैं।

'बिग बॉस 8 मलयालम' में दोबारा मिली थी एंट्री

-गायत्री सुरेश के लिए 'बिग बॉस 8 मलयालम' का सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शो की शुरुआत के कुछ ही समय बाद वह एविक्ट हो गई थीं लेकिन बाद में उन्हें दोबारा घर में आने का मौका मिला। अब वह एक साथ हुए एविक्शन के दौरान शो से बाहर हो चुकी हैं।

-शो से बाहर निकलने से पहले अपनी निजी जिंदगी से जुड़े इन खुलासों के बाद गायत्री एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उनके बयान ने सोशल मीडिया पर उनके पुराने विवाद और रिश्ते को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+