एक्टिंग स्किल को निखारने के लिए लेखनी में दिया वक्त, 2023 से मिली ये प्रेरणा- आयशा एस ऐमन, अभिनेत्री

Ayeesha S Aiman: बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री आयशा एस ऐमन का एक नया अंदाज़ देखने को मिला है। फिल्मी जगत से जुड़ी हस्तियां अपने हुनर को निखारने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा एस ऐमन ने भी एक नया प्रयोग किया है।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए आयशा एस ऐमन ने कहा कि मैं अपने हुनर को तराशने के लिए हमेशा से ही कुछ नया करने की सोचती हूं। साल 2023 मैंने खुद को निखारने के लिए लेखनी को दिया। दरअसल एक एक्टिंग कोच ने मुक्षे सलाह दी कि, अगर आप अपने किरदार को वास्तव में जीना चाहती हो, तो उसके अंदर डूबना होगा।

Gave time to writing to improve acting skills, got this inspiration from 2023 - Ayeesha S Aiman

आप किसी किरदार को करते हैं तो उसे बारीकी से समझना होता है। इसलिए आपको चाहिए कि एक किरदार को निभाने के लिए पहले उसके बारे में लिखें। इससे यह फ़ायदा होगा कि आप किरदार को बहुत ही अच्छे से निभा पाएंगी। एक्टिंग कोच की बातों से प्रेरित होकर लेखनी शुरू की और एक शानदार फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई।

यह फिल्म जब बनकर तैयार होगी तो दर्शकों को महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का सही आकलन मिलेगा। फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण पर बेस्ड है, कि किस तरह से छोटी-छोटी समस्याओं से महिलाओं को दोचार होना पड़ता है। अपनी परेशानियों को लिखते-लिखते पूरी एक फिल्म की कहानी तैयार हो गई।

अभिनेता रणदीप हुडा के साथ वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अभिनेत्री आयशा एस ऐमन का लेखक अवतार उनकी करियर में मील का पत्थर साबित हो सकता है। इसके ज़रिए बतौर अभिनेत्री, वह किरदार को काफी अच्छे से निभा पाएंगी।

अभिनेत्री आयशा एस ऐमन ने कहा कि मैं हमेशा विभिन्न रूपों में कहानी कहने के प्रति आकर्षित रही हूं। यही वजह है कि अपनी खुद की कहानी गढ़ने का मौका मिला। एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे किरदारों को जीने का मौका मिला। लेखनी के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि किस तरह खुद को निखार सकते हैं। इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भी अभिनेत्री आयशा एस ऐमन के इस पहल की सराहना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+