क्या वायरल वीडियो में रोती हुईं महिला गौरी खान हैं? आर्यन के हिरासत में जाने के बाद सामने आया वीडियो
क्या वायरल वीडियो में रोती हुईं महिला गौरी खान हैं? आर्यन के हिरासत में जाने के बाद सामने आया वीडियो
मुंबई, 10 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। शुक्रवार (08 अक्टूबर) को सुनवाई के बाद आर्यन खान की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी। जिसके बाद आर्यन खान समेत अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज में 14 दिनों के लिए भेज दिया गया है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया गया कि आर्यन खान की मां गौरी खान एनसीबी दफ्तर के बाहर कार में बैठकर रोती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि ये वीडियो गुरुवार (07 अक्टूबर) का है, जब बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए गौरी खान एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये वीडियो फेक है। आइए जानें क्या है सच।

क्या कार में चेहरा छिपाकर रो रही थीं गौरी खान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला सफेद शर्ट पहने हुए दिख रही हैं। जिसने अपने चेहरे को हाथ से छिपा रखा है। लेकिन ये साफ नजर आ रहा है कि वह रो रही हैं। उनके आंखों से आंसू निकल रहे हैं। उसके बाद कार में एक महिला बगल वाली सीट पर आकर बैठती हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये शाहरुख खान की पत्नी और आर्यन खान की मां गौरी खान हैं। लेकिन डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सफेद शर्ट में रोते हुए दिखाई देने वाली महिला गौरी खान नहीं हैं।
वहीं कई मीडिया संस्थानों की रिपोर्ट के मुताबिक कार में बैठकर रोने वाली ये महिला गौरी खान हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि ये भी अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कार में बैठकर रोने वाली अगर गौरी नहीं हैं तो कौन हैं।

शाहरुख खान या गौरी में से कोई भी कोर्ट या NCB दफ्तर नहीं गया!
डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक फोटो में दिख रही महिला गौरी खान नहीं है क्योंकि शाहरुख खान और गौरी दोनों को कोर्ट या एनसीबी ऑफिस में नहीं देखा गया है। हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शाहरुख के घर मन्नत से कार निकल एनसीबी के दफ्तर गई थी, लेकिन उस कार में कौन था, इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

शाहरुख खान की मैनेजर गई थीं आर्यन से मिलने
शाहरुख खान के परिवार की ओर से सिर्फ एक महिला हिरासत में आर्यन खान से मिलने और उसकी अदालत की सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं थीं, वह शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी हैं। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर सुनवाई के दौरान आर्यन खान को देखकर पूजा ददलानी भी कोर्ट में रो पड़ी थीं।

आर्यन के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद वायरल हुआ वीडियो
गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के बाद आर्यन खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। कोर्ट का ये फैसला शाम 7 बजे आया था। आर्यन खान को इसलिए गुरुवार की रात एनसीबी दफ्तर के लॉकअप में ही बितानी पड़ी थी क्योंकि नियमों के मुताबिक 7 बजे तक जेल के दरवाजे बंद हो जाते हैं। कोर्ट ने एनसीबी के लॉकअप में आरोपियों को परिवार से मिलने की अनुमति दी थी। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इसी बीच गौरी खान आर्यन खान से मिलने एनसीबी के ऑफिस पहुंची थीं और मिलने के बाद वापस जाते वक्त उनको कार में रोते देखा गया। उसी रात ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

जेल में कैसे बीतेगा आर्यन खान का दिन
आर्यन खान 2 अक्टूबर को क्रूज पर ड्रग्स पार्टी में एनसीबी की छापेमारी में पकड़े गए थे। फिलहाल आर्यन खान को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। आर्यन खान को यहां स्पेशल क्वॉरंटीन बैरक में शिफ्ट किया गया है। आर्यन को जेल में कोई भी स्पेशल सुविधा नहीं मिलेगी। उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाएगा, जैसा बाकी कैदियों के साथ होता है।

सुबह 6 बजे उठना, 11 बजे खाना, ये है जेल का टाइम-टेबल
जेल में सुबह 6 बजे सभी को जगाया जाता है। सुबह का नाश्ता 7 बजे टाइम से दिया जाता है। 11 बजे लंच दिया जाता है, जिसमें रोटी, दाल, सब्जी और चावल होते हैं। हालांकि जेल में कैंटीन भी होता है, तो अगर आर्यन चाहे तो कैंटिन से खाना खा सकते हैं, लेकिन उसके लिए पैसे देने होते हैं। जेल में पैसा मनी आर्डर से भेजा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications