पैसों के मामले में शाहरुख खान को टक्कर देती हैं पत्नी गौरी खान, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Gauri Khan Net Worth: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि उनकी गिनती दुनिया के अमीर एक्टरों की लिस्ट में होती है। बॉलीवुड के बादशाह ने एक से बढ़कर एक सुरहिट फिल्मोंमें काम किया है। ऐसे में वह अक्सर अपनी कुल संपत्ति और कमाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। जीरो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान ने खूब मेहनत की है और इसी के चलते आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हो गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान के पास भी करोड़ों की संपत्ति है।

बिजनेसवुमेन हैं शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान
गौरी खान ने भी अपनी मेहनत के दम पर अपना बिनजेस खड़ा किया और आज वह एक सक्सेसफुल बिजेनसवुमेन हैं। गौरी खान अपने पति शाहरुख खान की तरह ही सालाना करोड़ों में कमाई करती हैं। गौरी खान सिर्फ शाहरुख खान की पत्नी ही नहीं हैं बल्कि उनकी खुद की एक अलग पहचान भी है। वह एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं।

gauri khan

फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी खान
गौरी खान ने कई बॉलीवुड स्टार्स से लेकर बिजनेसमैन और वीआईपी के घर को खूबसूरत बनाने का काम किया है। गौरी खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर जैसे सितारों के घर और पेंटहाउस को डिजाइन किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने मुकेश अंबानी, रोबेर्टो केवाली और राल्फ लॉरेन जैसे दुनिया भर में मशहूर लोगों का घर भी डिजाइन किया है।

फिल्में प्रोड्यूस करती हैं गौरी खान
गौरी खान एक बिजनेसवुमेन होने के साथ साथ एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने साल 2002 में फिल्में प्रोड्यूस करने का काम शुरू किया था। उन्होंने साल 2002 में अपने पति शाहरुख खान के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज' की शुरुआत की थी। इस प्रोड्क्शन हाउस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

गौरी खान की कुल संपत्ति
शाहरुख खान की तरह ही गौरी खान भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 1725 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं शाहरुख खान 760 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+