नहीं खत्म हो रहा गौहर खान का गुस्सा, अमाल मलिक पर फिर भड़कीं, सरेआम कह दिया 'बदतमीज'
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अब धीरे-धीरे थोड़ा रोमांच आना शुरू हो गया है। सलमान हर हफ्ते कुछ कंटेस्टेंट्स को घुट्टी पिलाते हैं, लेकिन उसका कोई असर नहीं दिखता है। खै़र, बीते सप्ताह गौहर खान की इस श के मंच पर एंट्री हुई थी।
गौहर ने वीकेंड का वार में अपने जेठ आवेज दरबार को सपोर्ट करने आईं थी। यहां उन्होंने आवेज को गेम के टिप्स दिए, साथ ही उन्हें खुद के लिए स्टैंड लेने की सलाह भी दी। गौहर खान ने बसीर अली और अमाल मलिक को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने अमाल मलिक की पोल खोली और उनकी भाषा पर तीखी टिप्पणी की थी। बता दें, गौहर बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं।

इस एपिसोड के बाद सोमवार को अमाल मलिक, गौहर खान के बारे में अन्य प्रतियोगियों से बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने फिर गलत शब्दों और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। अमाल घर में अक्सर इस तरह की टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनकी इस भाषा पर गौहर खान ने अब दोबारा निशाना साधा है। गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमाल मलिक पर कटाक्ष किया है।
गौहर ने अपनी पोस्ट में कुनिका सदानंद की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा, "बदतमीज (अमाल मलिक) से क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। तमीज नहीं सिखाई जा सकती है। क्या मतलब चढ़ रही थी?? कोई मेहमान के बारे में ऐसा बोलता है क्या। लेकिन भाषा ही साफ ना हो तो क्या ही बोलें।"
वह आगे कहती हैं, "खैर, मुझे कुनिका जी बहुत पसंद आईं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वो अब तक कि बिग बॉस की बेस्ट 60 प्लस कंटेस्टेंट हैं। सबकी क्लास लगा रखी है। मजा आ रहा है।" गौहर खान ने 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक को उनके दोहरे व्यवहार का आईना दिखाया था।
उन्होंने बताया था कि अमाल मलिक अक्सर अपने ही दोस्तों की बुराइयां करते हैं, और यह कई बार हुआ है। इसके अलावा, गौहर ने आवेज दरबार के फॉलोअर्स पर टिप्पणी करने के लिए भी अमाल मलिक को आड़े हाथों लिया था।












Click it and Unblock the Notifications