Gangubai Kathiawadi:आलिया ने ली इस फिल्म के लिए इतने करोड़ की फीस, ये है सबसे मंहगा एक्टर

मुंबई, 23 फरवरी: संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह इस हफ्ते 25 फरवरी को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, और हर कोई उम्मीद कर रहा है कि यह एक अच्छी फिल्म होगी। एसएलबी की फिल्में बड़े बजट पर बनती हैं और अभिनेताओं को मोटी रकम भी दी जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आलिया भट्ट, अजय देवगन और फिल्म के अन्य कलाकारों ने कितनी फीस ली है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

गंगूबाई काठियावाड़ी निस्संदेह आलिया के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए 20 करोड़ चार्ज किए हैं। एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के एक चैप्टर पर यह फिल्म बनी है। इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जिसका नाम गंगूबाई काठियावाड़ी है।

अजय देवगन

अजय देवगन

फिल्म में अजय देवगन माफिया के तौर पर दिखेंगे , हालांकि उनके किरदार का विस्तार कैमियो तक किया गया है। उनकी उपस्थिति निश्चित रूप से फिल्म पर पॉजिटिव असर छोड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपए लिए हैं।

विजय राज

विजय राज

फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में विजय राज ने रज़िया (ट्रांसजेंडर) की भूमिका निभाई है। ट्रेलर देखकर ही लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। विजय राज ने इस किरदार के लिए 1.5 करोड़ रुपये की फीस ली है।

सीमा पहवा

सीमा पहवा

मुख्य रूप से कॉमेडी भूमिकाओं में नजर आने वाली सीमा पाहवा गंगूबाई काठियावाड़ी में एक गंभीर भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए 20 लाख की फीस ली है।

शांतनु माहेश्वरी

शांतनु माहेश्वरी

छोटे पर्दे पर कई सीरियल में अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके शांतनु माहेश्वरी अब बड़े पर्दे पर एंट्री कर रहे हैं। शांतनु ने अपनी डेब्यू फ़िल्म के लिए 50 लाख रुपये की फ़ीस चार्ज की है।

हुमा क़ुरैशी

हुमा क़ुरैशी

आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अभिनेत्री हुमा क़ुरैशी ने दिलरुबा का किरदार निभाया है। हुमा इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये की फीस ली है।

इमरान हाशमी

इमरान हाशमी

इस फिल्म में इमरान हाशमी ने कैमियो का रोल किया है। भले ही इमरान का रोल छोटा हो, लेकिन उन्होंने फिल्म में शानदार छाप छोड़ी है। इमरान हाशमी ने इस फिल्म में अपने इस छोटे रोल के लिए 3 करोड़ की मोटी रकम वसूली है।

तारीक अहमद खान

तारीक अहमद खान

फिल्म में तारीक अहमद खान ने रहमान की भूमिका निभाई है। इसके लिए तारीक ने 15 लाख रुपये तक की फीस ली है।

इंदिरा तिवारी

इंदिरा तिवारी

इंदिरा तिवारी एक थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने फिल्म में अभिनय करने के लिए 35 लाख रुपये की फीस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+