Ganesh Chaturthi 2021: इन गीतों के बिना अधूरा है गणेशोत्सव , सुनिए बॉलीवु़ड के ये हिट गाने

नई दिल्ली, 10 सितंबर। आज विघ्न दूर करने वाले गणेश जी का जन्मोत्सव है। लोगों ने जोर-शोर से बप्पा का स्वागत अपने घरों में किया है। कहते हैं ना संगीत के बिना त्योहार का मजा अधूरा है, ऐसे में बप्पा का जन्मोत्सव भी तब तक फीका है जब तक इसमें सुरमयी संगीत का तड़का नहीं लगता है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है।

इन गीतों के बिना अधूरा है गणेशोत्सव , सुनिए ये हिट गाने

Recommended Video

    Ganesh Chaturthi 2021: देशभर में भक्तों ने ऐसे किया Ganpati bappa का भव्य स्वागत | वनइंडिया हिन्दी

    आइए बप्पा के जन्मदिन पर सुनते हैं बॉलीवुड के ये लोकप्रिय गाने

    'देवा ओ देवा'

    गणेश उत्सव की बात हो तो सबसे पहले साल 1981 का हिट गीत 'देवा ओ देवा' जेहन में आता है, जो कि फिल्म 'हमसे बढ़कर कौन' का है। (यहां देखें लिंक)

    'सिंदूर लाल चढ़ायो'

    फिल्म 'वास्तव' का 'सिंदूर लाल चढ़ायो' गीत भी गणेश भक्ति को पूरी तरह से परिभाषित करता है। (यहां देखें लिंक)

    'डॉन'

    फिल्म 'डॉन' का भी गणपति भजन लोगों को काफी पसंद है। (यहां देखें लिंक)

    इन गीतों के बिना अधूरा है गणेशोत्सव , सुनिए ये हिट गाने

    'अग्निपथ'

    यश जौहर की फिल्म 'अग्निपथ ' के गणपति गीत में अमिताभ और मिथुन ने जबरदस्त काम किया था। (यहां देखें लिंक)

    'अग्निपथ 2'

    फिल्म 'अग्निपथ 2' के गाने 'श्री गणेशा देवा...' में ऋतिक ने कमाल का डांस किया था। ये गाना इस फिल्म की यूएसपी थी।(यहां देखें लिंक)

    इन गीतों के बिना अधूरा है गणेशोत्सव , सुनिए ये हिट गाने

    फिल्म 'ABCD'

    फिल्म 'ABCD' का गाना 'गणपति बप्पा मोरया...' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। (यहां देखें लिंक)

    इन गीतों के बिना अधूरा है गणेशोत्सव , सुनिए ये हिट गाने

    खास बातें

    गणपति को लोग विघ्नहर्ता कहते हैं। कहते हैं गणेश जी की पूजा करने से हर किसी के कष्ट कट जाते हैं। लोगों की परेशानियों का अंत हो जाता है। गणेश जी बुद्दि के देवता कहा जाते हैं। इसलिए लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा साथ-साथ में की जाती हैं। क्योंकि लक्ष्मी का आगमन और उसे सहेज के रखने के लिए इंसान के पास विवेक नाम की चीज होनी चाहिए इसलिए लोग लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान की पूजा करते हैं। गणेश जी बहुत मोहक हैं और इसी वजह से बच्चों में खासे लोकप्रिय हैं। गणेश की बाल लीलाएं सुनकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसलिए जो भी भगवान गणेश की मन से पूजा करता है, वो हमेशा खुश रहता है और दुख-दर्द की परछाई उसे छू भी नहीं पाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+