सलमान खान स्टारर "सिकंदर" को देखने के लिए राम चरण ने दिखाई एक्साइटमेंट, जानिए क्या कहा?
साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की फिल्म का हाल ही टीजर में रिलीज हुआ। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि फिल्म सिकंदर की अनाउंसमेंट ने पहले ही काफी हलचल मचा दी थी। टीजर के देखने के बाद अब हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं।
इस लिस्ट में अब राम चरण और कियारा आडवाणी का भी नाम शामिल हो गया है। दोनों अपनी अपमकिंग फिल्म गेम चेंजर के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में पहुंचे थे। यहां उन्होंने सलमान से उनकी फिल्म सिकंदर के बारे में बात की।

शो में पहुंच कर राम चरण और कियारा आडवाणी पहुंचे। तब वहां राम चरण ने कहा, "सलमान भाई, काफी देर हो गया, आपका सिकंदर भी देखना है हमको।" इसपर जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा, "अभी आएगी, ईद पर आएगी"। इसके अलावा कियारा आडवाणी ने कहा, "हमने टीजर देखा और हमें बहुत पसंद आया।" बता दें, सलमान खान की सिकंदर ईद 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे ए आर मुरगदास ने डायरेक्ट किया है।
कियारा और राम चरण की गेम चेंजर का फैंस इंतजार कर रहे हैं। ये इस साल की सबसे महंगी फिल्म भी है। मेकर्स ने इस फिल्म के गानों में 75 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं फिल्म का टोटल बजट 300 करोड़ रुपए है। इसे शंकर ने डायरेक्ट किया है। जिसमें एक IAS ऑफिसर अन्याय के खिलाफ लड़ता नजर आएगा। जिसके सामने एक भ्रस्टाचारी नेता है। बता दें, शंकर की अधिकतर फिल्मों की थीम यही रहती है। जिसमें एक इंसान भ्रष्ट सिस्टम से लड़ने की कोशिश करता है। ये फिल्म शंकर और राम चरण दोनों का कमबैक करवाएगी।
राम चरण इस फिल्म में IAS ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म से कियारा अपना साउथ डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील भी नजर आएंगे। 2 जनवरी को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसे IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications