Kiara Advani HOSPITALISED: 'गेम चेंजर' एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती

Kiara Advani HOSPITALISED: कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म गेम चेंजर के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म 10 जनवरी को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। रिपोर्ट्स की माने तो कियारा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी अचानक तबीयत खराब हुई जिस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इन सभी वजहों से वो गेमचेंजर के प्रमोशनल इवेंट में शामिल नहीं हो पा रही हैं।

4 जनवरी को मुंबई स्थित फिल्म सिटी में वो कई इवेंट में हिस्सा लेने वाली थी। लेकिन वो वहां नहीं पहुंची, जिसके बाद पता चला कि उन्हें सुबह ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी बीच उनकी स्पोकपर्सन ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, कियारा अस्पताल में भर्ती नहीं हुई हैं। उन्हें बस आराम करने की करने की सलाह ही दी है।

Kiara Advani HOSPITALISED

साल की सबसे महंगी फिल्म है गेम चेंजर
कियारा और राम चरण की गेम चेंजर का फैंस इंतजार कर रहे हैं। ये इस साल की सबसे महंगी फिल्म भी है। मेकर्स ने इस फिल्म के गानों में 75 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं फिल्म का टोटल बजट 300 करोड़ रुपए है। इसे शंकर ने डायरेक्ट किया है। जिसमें एक IAS ऑफिसर अन्याय के खिलाफ लड़ता नजर आएगा। जिसके सामने एक भ्रस्टाचारी नेता है। बता दें, शंकर की अधिकतर फिल्मों की थीम यही रहती है। जिसमें एक इंसान भ्रष्ट सिस्टम से लड़ने की कोशिश करता है। ये फिल्म शंकर और राम चरण दोनों का कमबैक करवाएगी।

IMAX में रिलीज होगी फिल्म
राम चरण इस फिल्म में IAS ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म से कियारा अपना साउथ डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील भी नजर आएंगे। 2 जनवरी को रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसे IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+