'कपिल शर्मा को थप्पड़ जड़, फेंक दिया था सेट से बाहर...', 'गदर' के एक्शन डायरेक्टर ने आखिर क्यों किया ऐसा
'कपिल शर्मा को थप्पड़ जड़, फेंक दिया था सेट से बाहर...', 'गदर' के एक्शन डायरेक्टर ने आखिर क्यों किया ऐसा
मुंबई, 29 जुलाई: भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पहले बताया था कि सनी देओल की फिल्म गदर में उन्होंने एक छोटा सा किरदार निभाया था। हालांकि वो रोल फाइनल एडिट पर नहीं गया था, इसलिए वो फिल्म में नहीं दिखा था। कपिल शर्मा के पास उस सेट पर होने की कुछ यादें भी हैं। दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान फिल्म गदर के एक्शन डॉयरेक्टर टीनू वर्मा ने बताया कि एक दिन गदर फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कपिल शर्मा से काफी गुस्सा हो गए थे। टीनू वर्मा ने याद किया कि कैसे वह उस विशेष दिन कपिल से बहुत नाराज थे और उन्हें सेट से बाहर कर दिया था।

कपिल शर्मा ने शूटिंग के दौरान की दो बार गलती
फिल्म गदर के एक्शन डॉयरेक्टर टीनू वर्मा ने बताया कि उस दिन वह भारी भीड़ के साथ शूटिंग कर रहे थे। वहां मौजूद सभी लोगों को डायरेक्ट किया गया था कि वह ट्रेन के पीछे दौड़े। जैसे ही टीनू वर्मा ने एक्शन कहा सभी भीड़ ट्रेन की ओर दौड़ने लगे लेकिन एक लड़का था जो ट्रेन की उल्टी दिशा में दौड़ा। वो लड़का कोई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा ही था।

'तेरी वजह से एक और शॉट लेना पड़ा...'
टीनू वर्मा ने कहा कि कपिल शर्मा की पहली गलती पर मैंने उसको बुलाया और फिर से सबकुछ सही करने को कहा। मैंने उसको कहा, तेरी वजह से एक और शॉट हुआ है। हमें दोबारा शॉट लेना पड़ रहा है। टीनू ने कहा, जब दूसरी बार शॉट हुआ तो मेरा पूरा ध्यान उस लड़के के ऊपर था। लेकिन कपिल ने फिर वही गलती दोहराई, वह फिर से विपरीत दिशा में दौड़ा।

'मैंने कपिल शर्मा को थप्पड़ जड़ा, और सेट से बाहर कर दिया...'
टीनू वर्मा ने कहा, 'मैंने कपिल को दोबारा गलती देख गुस्सा में आ गया। मैंने कैमरा छोड़ा और उसके पास भागकर गया। और जैसा ही मैं उसके पास पहुंचा, कान के नीचे मैंने उसको थप्पड़ मारा। और मैंने टीम को कहा कि इसको यहां से बाहर निकालो और मैंने उसे सेट से बाहर फेंक दिया।''

कपिल ने सनी देओल के सामने इस घटना का किया था जिक्र
जब सनी देओल पहले कपिल के शो में दिखाई दिए, तो कपिल ने इस घटना को याद किया था। कपिल शर्मा ने बताया था कि कैसे वह ट्रेन की उल्टी दिशा में भागे थे। कपिल ने कहा था कि वह ऐसा इसलिए कर रहे थे क्योंकि वह बाहर खड़े होना चाहते थे। कपिल ने कहा कि उन्हें पता था कि अगर वो सही दिशा में दौड़गे तो उनको कोई नोटिस नहीं करेगा। और भीड़ से बाहर निकलने का यही एकमात्र तरीका था। उस वक्त सनी को यह जानकर काफी हैरानी हुई थी कि कपिल उनकी फिल्म का हिस्सा थे।

जल्द ही कपिल शर्मा इस फिल्म में देंगे दिखाई
कपिल शर्मा का शो फिलहाल हाईटस पर है और सितंबर में वापसी करने वाला है। टीवी पर कपिल शर्मा का शो फिर से सितंबर में दिखाई देने वाला है। कपिल शर्मा जल्द ही नंदिता दास की फिल्म में दिखाई देंगे जहां वह एक फूड डिलीवरी एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। कपिल शर्मा इससे पहले 'किस किसको प्यार करूं' से 2015 में एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं। इसके बाद वह फिल्म 'फिरंगी', 'सन ऑफ मंजीत सिंह' और 'इट्स माय लाइफ' में नजर आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications