Gadar-2 में सनी देओल की दहाड़ से घबराएं पाकिस्तानी, बौखलाहट में बोल दी ये बात, देखें Video
Gadar-2 Pakistan reaction: 14 अगस्त 1947 ही वो तारीख थी जब भारत से पाकिस्तान अलग हो गया और इस बंटवारे ने हमें कई गहरे जख्म दिए। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की त्रासदी पर हाल ही सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' रिलीज हुई, ये फिल्म 2001 में आई सुपर-डूपर हिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वेंस है। फिल्म में तारा सिंह बने सनी देओल की ललकार सुनकर पाकिस्तानी एक फिर बौखला उठे हैं और पाकिस्तानी इस फिल्म का जमकर विरोध कर रहे हैं।

गदर: एक प्रेम कथा का ये डायलॉग हुआ था पॉपुलर
2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में फिल्म में तारा सिंह ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा था -
"हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है औार जिंदाबाद रहेगा। सनी का ये डायलॉग तब खूब पॉपुलर हुआ था और पाकिस्तानी जनता बौखला उठी थी।"
गरद 2 का वो डायलॉग जिसे सुनकर बौखलाए पाकिस्तानी
वहीं अब गदर 2 में तारा सिंह के किरदार में सनी देओल पाकिस्तानी सेना के कमांडर से कहते हूए नजर आ रहे हैं कि
"अगर आज भी आपके देश के लोगों को भारत वापस जाने का मौका मिले तो आधा पाकिस्तान खाली हो जाएगा।"
पाकिस्तानी कर रहे फिल्म का विरोध
ये वो ही डायलॉग है जो पाकिस्तानियों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा, जिसे सुनकर वो आग-बबूला उठे हैं और फिल्म की आलोचना करते हुए फिल्म का विरोध किया है।
सनी देओल को दे डाल है ये चुनौती
एक पाकिस्तानी ने गदर 2 के डायलॉग को सुनकर कहा "एक पाकिस्तानी एक हजार भारतीय सैनिकों के बराबर है। इसके अलाव शख्स ने सनी देओल को सामने से आकर लड़ाई करने की चुनौती तक दे डाली है।" वहीं एक शख्स ने कहा कि "भारत गलतफहमी में जी रहा है। पाकिस्तान का एक मुसलमान हजारों भारतीयों पर भारी पड़ सकता हैं।"
खिसिया कर बोला पाकिस्तान- केलव डायलॉग से कुछ नहीं होता
मून अली नाम के पाकिस्तानी ने कहा "भारत के पास केवल शोबाजी है केवल डायलॉग से कुछ नहीं होता, असली मजा तो तब है जब वो बॉर्डर पर पाक सेना को चुनौती दे मून अली ने दावा किया कि भारत अगर पाकिस्तान को चैलेंज करता है तो मुंह की खाएगा, पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देगा।" वहीं एक सोएब चौधरी नाम के यूट्यूबर ने कहा भारत और पाकिस्तान के बीच चार बार जंग हुई क्या परिणाम रहा ये सबको मालूम है।
एक पाकिस्तानी ने खोली पाकिस्तानी की पोल
हालांकि इन सबसे अलग एक शख्स ने अपने इंटरव्यू में ये बात स्वीकारी की अगर पाकिस्तानियों को मुल्क छोड़ने का मौका मिले तो वो छोड़कर तुरंत भाग जाएगा क्योंकि देश की आर्थिक तंगी के कारण यहां लोग भुखमरी झेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications