'दुश्मन बनें दोस्त', गदर 2 की सक्सेस पार्टी में सनी देओल ने शाहरुख खान को लगाया गले, VIDEO VIRAL

Sunny Deol Poses With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। ऐसे में देर रात सनी देओल ने गदर 2 की सक्सेस पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े अभिनेता पहुंचे। इस दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर उनके लाखों फैंस खुश हो जाएंगे।

गदर 2 की सक्सेस पार्टी में जहां तमाम बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की तो वहीं इस दौरान शाहरुख खान भी पहुंचे। वह जैसे ही इस पार्टी में पहुंचे तो तुरंत सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। जिसकी वजह है कि सनी देओल ने अपनी सालों पुरानी दुश्मनी को भुलाकर शाहरुख खान का पार्टी में ग्रैंड वेलकम किया। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए। इतना ही नहीं शाहरुख खान ने सनी देओल को बधाई देते हुए उन्हें गले लगाया।

Sunny Deol

इसके बाद शाहरुख खान और सनी देओल ने कुछ देर एक दूसरे से बात की और फिर सनी उन्हें छोड़ने गेट तक गए जिसके बाद किंग खान अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और सनी देओल का ये वीडियो सामने आया तो उनके तमाम फैंस खुश हो गए।

आपको बता दें कि, सनी देओल और शाहरुख खान के बीच फिल्म डर की वजह से कड़वाहट आ गई थी। इस फिल्म में शाहरुख ने विलेन का किरदार निभाया था और सनी देओल हीरो बने थे। लेकिन इसके बावजूद किंग खान ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। तभी से शाहरुख और सनी के बीच दुश्मनी हो गई थी। सनी देओल ने शाहरुख खान से करीब 16 साल तक बात नहीं की थी। लेकिन अब गदर 2 की सफलता ने इस सालों पुरानी दुश्मनी को खत्म कर दिया है। अब दोनों ने वापस दोस्ती का हाथ बढ़ा लिया है।

सनी देओल की फिल्म गदर 2 साल 2001 में रिलीज हुई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इस फिल्म में एक्टर ने तारा सिंह का किरदार निभाया है। वहीं 22 साल बाद एक्टर ने एक बार फिर तारा सिंह बनकर फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म की स्टारकास्ट लगभग सेम है। 11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। जल्द ही ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+