'खत्म हो जाना चाहिए दोनों देशों का बॉर्डर', सीमा हैदर मामले में ये क्या बोले गए गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा?

Anil Sharma On Seema Haider: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। फिल्म की स्टारकास्ट जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सचिन मीना के लिए सरहद पार करके आई सीमा हैदर के मामले में बड़ा बयान दिया है।

खत्म होना चाहिए बॉर्डर
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने सीमा हैदर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, ये अच्छी बात है इस तरह की यात्राएं जारी रहनी चाहिए। चाहे कोई भारत से पाकिस्तान जाए या कोई पाकिस्तान से भारत आए। मुझे ऐसा लगता है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती और ऐसे में बॉर्डर खत्म हो जाना चाहिए। सब कुछ भारत बन जाए, एक देश बन जाए, ताकि समस्या ही खत्म हो जाए।

Seema Haider

अनिल ने की सीमा हैदर की तारीफ
अनिल शर्मा ने आगे कहा कि, "प्यार एक ऐसी चीज है जो कि बॉर्डर नहीं मानता। इसलिए मेरी फिल्म में भी डॉयलॉग है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती। प्यार किसी भी सरहद के परे है, लेकिन हर इंसान और देश की अपनी चीजें होती हैं, मैं इस समय ज्यादा कुछ नहीं बता पाऊंगा।" इशके अलावा अनिल ने फिल्म को लेकर दावा किया कि इसकी कहानी लोगों को काफी पसंद आएगी।

ओमएमजी 2 से टकराएगी गदर 2
बता दें कि, साल 2001 में सनी देओल और अमीषा पटेल ने तारा सिंह और सकीना बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था। उस वक्त ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब 22 साल बाद एक बार फिर सकीना और तारा सिंह बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होगा। देखना होगा कि सनी देओल अक्षय की फिल्म को कड़ी टक्कर दे पाएंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+