Gadar 2: अमीषा पटेल के आरोपों पर अब अनिल शर्मा ने दी सफाई, कहा- अच्छा किया, मैं और ज्यादा फेमस हो गया
Ameesha Patel and Anil Sharma: फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस और मूवी की लीड हीरोइन अमीषा पटेल ने कई तरह के आरोप लगाए थे। अमीषा पटेल ने उनकी प्रोडक्शन कंपनी को लेकर भी कई तरह की बातें कही थीं। अमीषा पटेल ने दावा किया था कि चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान फिल्म की पूरी टीम के साथ काफी मिसमैनेजमेंट हुआ था। उनके मुताबिक, मेकअप आर्टिस्ट से लेकर कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स और बाकी लोगों को उनके पैसे नहीं दिए गए थे। अब इन सब आरोपों पर अनिल शर्मा ने अपना जवाब दिया है।
फिल्म 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने अमीषा पटेल द्वारा लगाए गए इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि ये सभी आरोप बिल्कुल झूठे हैं। एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने अमीषा पटेल के इन आरोपों को पॉजिटिवली लेते हुए कहा- इस तरह के झूठे आरोपों से उनके प्रोडक्शन हाउस पर लोगों का ध्यान गया है। उनका प्रोडक्शन हाउस अब खबरों में आ गया है। इन आरोपों से वो ज्यादा फेमस हो गए हैं।

अनिल शर्मा ने दी आरोपों पर सफाई
अनिल शर्मा ने अपनी फिल्म की हीरोइन अमीषा पटेल को इस तरह के प्रमोशन के लिए धन्यवाद कहा है। अनिल शर्मा का कहना है कि अमीषा पटेल के ऐसा करने से उनकी अपकमिंग मूवी पर काफी पॉजिटिव इम्पैक्ट पड़ा है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अमीषा पटेल फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पर बुरी तरह से भड़क गई थीं।
अनिल शर्मा ने कहा- अमीषा इस प्रमोशन के लिए धन्यवाद
अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर अमिल शर्मा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ काफी कुछ बोला है। अमीषा पटेल का कहना है कि फिल्म 'गदर 2' के प्रोडक्शन का काम अनिल शर्मा ही देख रहे थे और उनकी कंपनी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत से लोगों को परेशान किया है। अमीषा पटेल ने ट्विटर पर लिखा था- कुछ मसले थे, जैसे कि मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स और बाकी लोगों को उनके पैसे नहीं मिले थे। लेकिन तभी जी स्टूडियोज ने दखल दिया और तय किया कि जिनके भी बकाया पैसे हैं, वो सेटल किए जाएं।
11 अगस्त को रिलीज होगी 'गदर 2'
अमीषा पटेल के आरोपों और अनिल शर्मा की सफाई के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि ये सब फिल्म के प्रोमशन का हिस्सा हो सकता है। ऐसा करने से फिल्म को काफी पब्लिसिटी मिल रही है। आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर नजर आएंगी। ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications