लीक बिकिनी फोटोज और बाथरूम का न्यूड वायरल वीडियो... जब इन विवादों में फंसकर परेशान हो गई थीं हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी ने बेहद छोटी सी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वैसे तो हंसिका ने हमेशा ही अपने किरदार से फैंस का दिल जीता है लेकिन कई बार एक्ट्रेस बुरी तरह से विवादों में भी फंस चुकी हैं।

Hansika

Hansika Motwani Controversies: बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी शादी के हर एक फंक्शन में हंसिका किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। हंसिका ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली थी। जिस उम्र में बच्चों को कोई समझ नहीं होती, उस उम्र में हंसिका ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। अपने मन की बात कहने में भी हंसिका कभी भी पीछे नहीं हटीं फिर चाहे हालात कितने ही खराब क्यों ना हों। हंसिका इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं लेकिन उनका विवादों से भी पुराना नाता रहा है। कई बड़ी फिल्में करने के बाद खूबसूरत एक्ट्रेस हंसिका ने बहुत फैंस कमाए हैं। एक्ट्रेस हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ जब गलत चीजों के चलते हंसिका सु्र्खियों में आ गईं। हंसिका मोटवानी टेलीविजन सिनेमा और ग्लैमर की दुनिया में एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं। लेकिन बदकिस्मती से एक्ट्रेस का नाम कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा और इसके चलते वे खूब सुर्खियों में आई थीं।

शादी करने जा रही हंसिका

शादी करने जा रही हंसिका

शाका लाका बूम बूम की छोटी सी हंसिका अब आखिरकार अपने सपनों के राजकुमार की होने जा रही हैं। एक्ट्रेस की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कल यानी 4 दिसंबर को हंसिका सात फेरे लेंगी। अपनी मेहंदी सेरेमनी में हंसिका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। वैसे तो हंसिका ने अपनी आदाकारी से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है लेकिन ऐसे भी कई वाकये हुए, जहां हंसिका का नाम विवादों से जुड़ा रहा। चलिये एक-एक कर आपको हंसिका से जुड़ी ऐसी-ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी एक बार को हैरान रह जाएंगे।

बाथरूम में नहाने का न्यूड वीडियो मामला

बाथरूम में नहाने का न्यूड वीडियो मामला

एक लड़की का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जो हूबहू हंसिका मोटवानी की तरह ही लग रही थी। जब विवाद ने तूल पकड़ा, तो हंसिका मोटवानी ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो में जो लड़की दिख रही है वो कोई और हो, जिसकी शक्ल उनसे मिलती है। इसके बाद एक इंटरव्य में हंसिका ने कहा कि लोगों को लगता है कि मैं बहुत लग्जरी लाइफ जी रही हूं लेकिन दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मैं बहुत मेहनत करती हूं। मेरे ख्याल में इस तरह के वीडियोज और झूठ फैलाना रेप जैसे अपराध से कम नहीं है।

ग्रोथ हॉर्मोन इंजेक्शन

हंसिका मोटवानी ने जब आप का सुरूर में हिमेश रेशमिया के साथ एक्ट किया, तो फैंस को उन्हें देखकर अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। इसका कारण एक्ट्रेस का अचानक से बदला हुआ लुक था। जल्द ही ऐसी खबरें आने लगीं कि शाका लाका बूम बूम और कोई मिल गया की बाल कलाकार हंसिका ने खुद को बड़ा दिखाने के लिए ग्रोथ हार्मोन इंजेक्शन लिए हैं। जिस वजह से वे इस बार अलग ही रूप में नजर आईं।

'माहा' पोस्टर कॉन्ट्रोवर्सी

हंसिका मोटवानी की फिल्म 'माहा' भी खूब विवादों में घिर गई, जब साधवी के भेष में हंसिका मोटवानी चिलम फूंकती नजर आईं। कई लोगों को एक्ट्रेस का ये रूप अच्छा नहीं लगा और उन्होंने हंसिका पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया। हंसिका की जमकर आलोचना की गई। इसके बाद डायरेक्टर ने कहा था कि दोस्तों आप सभी के कमेंट्स को देखा। मैं कुछ अनोखा बनाना चाहता था। मेरा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था।

बिकिनी फोटोज हुई थीं लीक

सोशल मीडिया पर उस वक्त भी जमकर विवाद हुआ, जब हंसिका मोटवानी की बिकिनी फोटोज खूब वायरल हुईं। बिकिनी और टैंक टॉप में हंसिका मोटवानी की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। दरअसल, एक्ट्रेस ऑनलाइन हैकिंग का शिकार हो गई थीं। इसके बाद उनकी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम से हटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+