'मैं तुम्हें कार्तिक आर्यन से मिलवाऊंगा और फिर...', शख्स ने महिला के साथ किया ऐसा कांड कि सोच नहीं सकते आप

Fraud On Kartik Aaryan Name: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर एक 24 वर्षीय लड़की ने हंगामा किया था जिसके बाद उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन से मिलवाने के नाम पर एक शख्स लोगों से पैसे ठग रहा था जिसका मामला सबके सामने आया है।

कार्तिक आर्यन से मिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी
खबर है कि एक युवक बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन से मिलवाने के नाम पर लोगों को ठग रहा था। उस युवक ने हाल ही में एक महिला को ठगा था। पीड़ित महिला ने बताया है कि युवक ने उसे कार्तिक आर्यन से मिलवाने का वादा किया था और इसके नाम पर उससे लाखों की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

kartik aaryan

महिला से की 82 लाख रुपए से ज्यादा पैसों की ठगी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला मुंबई के गोरेगांव निवासी ऐश्वर्या शर्मा है। वह एक जालसाज के चक्कर में फंस गई थी जिसका नाम कृष्ण शर्मा है। साल 2022 में ऐश्वर्या को 29 वर्षीय कृष्ण शर्मा ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन से मिलवाने के नाम पर ठग लिया था। खबर है कि पीड़ित महिला को आरोपी ने कुल 82 लाख 75 हजार रुपये का चूना लगाया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज हैं
इस मामले में अंबोली पुलिस ने बताया है कि आरोपी कृष्ण शर्मा आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इसी तरह के मामले में अंबोली, वकोला, मुंबई एयरपोर्ट, दिल्ली के कनॉट प्लेस और चेन्नई के ई3 टेनामपेट के पुलिस थानों में भी कई केस दर्ज है। फिलहाल उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से इस तरह वसूले थे पैसे
कृष्ण शर्मा नाम के आरोपी ने ऐश्वर्या शर्मा से किश्तों में 82 लाख 75 हजार रुपये वसूले थे। महिला को कार्तिक आर्यन से मिलवाने के अलावा उस युवक ने ये भी कहा था कि उसे प्रोडक्शन के लिए पैसों की जरूरत है। महिला उसे किश्तों में पैसे देती रही और बाद में वो सारे पैसे लेकर फरार हो गया।

फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में बिजी हैं कार्तिक आर्यन
पीड़ित महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है- उस युवक ने एक्टर कार्तिक आर्यन से मुलाकात नहीं कराई और पैसे भी ले लिए और जब मैंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो वह गायब हो गया। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। ये फिल्म आगामी 14 जून 2024 को रिलीज होगी। कबीर खान के डारेक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+