Sushmita Sen: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, कमाई जान खुली रह जाएंगी आंखें
Sushmita Sen Net Worth: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। सुष्मिता सेन की फिटनसे की भी जमकर चर्चा होती रहती है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था। हालांकि अभी उनकी हेल्थ में सुधार है। सुष्मिता सेन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया था। सुष्मिता सेन ने बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था लेकिन समय रहते हुए उनका इलाज सही से हो गया था।
'आर्या 3' में नजर आएंगी सुष्मिता सेन
उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी और स्टैन बैठाया गया है। इस समय सुष्मिता सेन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। सुष्मिता सेन ने सिर्फ 18 साल की उम्र में ही मिस यूनिवर्स और फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। उन्होंने भले ही ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है लेकिन वह एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। क्या आपको पता है बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस करोड़ो की संपत्ति की मालकिन हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

सुष्मिता सेन की करोड़ों की संपत्ति
सुष्मिता सेन एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। सुष्मिता अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी अटेंटिव हैं। उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता सेन की कुल संपत्ति लगभग 74 करोड़ रुपये यानी 10 मिलियन यूएस डॉलर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता सेन एक महीने में करीब 1 करोड़ रुपए के आसपास कमाई कर लेती हैं।
सुष्मिता सेन की सालाना कमाई
सुष्मिता सेन एक फिल्म करने के लिए 4 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। वहीं वेब शोज के लिए वह करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनको सबसे ज्यादा कमाई बड़े ब्रांड्स के प्रमोशन से होती है। सुष्मिता सेन विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप से करीब 2 करोड़ रुपए कमा लेती हैं। कहा जा रहा है कि सुष्मिता सेन की कमाई पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है।
सुष्मिता सेन का कार कलेक्शन
सुष्मिता सेन को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगी और लग्जीरियस गाड़ियां हैं। सुष्मिता सेन के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की 730 एलडी है, जिसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सुष्मिता के पास एक करोड़ की बीएमडब्ल्यू एक्स6, 89.90 लाख रुपये की ऑडी क्यू7 और 35 लाख रुपये की लेक्सस एलएक्स 470 भी है।
आलीशान घर में रहती हैं सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। उनका ये घर काफी लग्जीरियस है। इसके अलावा सुष्मिता सेन का दुबई में एक ज्वेलरी रिटेल स्टोर है, जो उनकी बेटी रेनी के नाम पर है। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। वह सिंगल मदर के रूप में दोनों बेटियों को अकेले पाल रही हैं।
फैशन शोज में रैंप वॉक से करोड़ों की कमाई
सुष्मिता सेन बड़े-बड़े इवेंट्स और फैशन शोज में रैंप वॉक करती नजर आती हैं। इन फैशन शोज से सुष्मिता की अच्छी कमाई होती है। वहीं सुष्मिता सेन की तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जिसे उन्होंने साल 2005 में लॉन्च किया था। इस कंपनी से भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications