पूर्व मिस केरल अंसी कबीर और रनरअप अंजना की सड़क हादसे में मौत, कुछ ही घंटे में सच हो गई आखिरी पोस्ट
तिरुवनंतपुरम, 1 नवंबर: दक्षिण भारत की दो मशहूर मॉडल अंसी कबीर और अंजना शाजन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 24 साल की अंसी कबीर पूर्व मिस केरल रह चुकी थीं औ साउथ इंडिया 2021 की विजेता भी बनी थीं। वहीं 26 साल की अंजना शाजन मिस केरल प्रतियोगिता की उपविजेता रही थीं। दोनों एक की कार में सवार में थी, हादसे का शिकार हो गई और इसमें दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद अंसी कबीर की रविवार को की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में आ गई है।

बाइक सवार को बचाने में हादसा
केरल पुलिस पुलिस ने सोमवार को बताया कि देर रात तिरुवनंतपुरम में एर्नाकुलम बाईपास के पास ये एक दुखद दुर्घटना हुई है। जिसमें एक पूर्व मिस केरल और उपविजेता की कार बाइक सवार को बचने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। दोनों मॉडल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में दो और लोग भी सवार थे, दोनों ही गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत काफी गंभीर है।
Recommended Video

अंसी की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में
तिरुवनंतपुरम की निवासी एंसी कबीर और त्रिशूर की रहने वाली अंजना शाजन की कार हादसे में मौत के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। एंसी कबीर ने हादसे के कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा था- 'ये जाने का समय है' अंसी इस वीडियो में एक जंगल में टहलती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो के शेयर करने के कुछ घंटे बाद हादसे में उनकी मौत हो गई।
हादसे की खबर से फैंस दुखी
अंसी और अंजना की मौत के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं। खासतौर से अंसी के आखिरी वीडियो के कैप्शन को लेकर सोशल यूजर्स लिख रहे हैं कि उन्होंने जो लिखा था बदकिस्मती से वही सच हो गया और वो चली गईं। कुछ यूजर्स ने तो ये तक लिखा है कि शायद कुदरत ने उनके हाथ से ही से ही हादसे को लेकर ये इशारा करा दिया था। फिल्म और फैशन जगत के लोगों ने भी अंसी और अंजना की मौत पर दुख जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications