'शेरशाह' की स्टारकास्ट की सैलरी कर देगी आपको हैरान, जानिए किसको मिली कितनी फीस

मुंबई, 25 अगस्त: कारगिल युद्ध पर बनी शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म 'शेरशाह' सुपर हिट साबित हुई है। हाल ही में फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की हुई थी। फिल्म में शहीद कैप्टन की भूमिका में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की जमकर तारीफ की गई है। इतना ही नहीं फिल्म को देखकर कई बॉलीवुड भी उनके अभिनय के कायल हो गए थे। ऐसे में सफल साबित हुई 'शेरशाह' की स्टारकास्ट की सैलरी आपको हैरान कर देगी।

सिद्धार्थ ​​ने फिल्म के लिए वसूली मोटी फीस

सिद्धार्थ ​​ने फिल्म के लिए वसूली मोटी फीस

कारगिल वॉर के हीरो कैप्‍टन विक्रम बत्रा की स्टोरी दर्शकों के दिलों में घर कर गई। लोगों ने सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की एक्टिंग को खूब पसंद किया। हालांकि अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​मौजूदा वक्त में फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने अपने अभिनय के लिए वाहवाही बटोरी है। ठीक उसी तरह उन्होंने फीस भी चार्ज की है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ ​​ने फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

कियारा आडवाणी ने ली 4 करोड़ फीस

कियारा आडवाणी ने ली 4 करोड़ फीस

वहीं फिल्म में विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा की भूमिका निभाई वाली कियारा आडवाणी को भी काफी पसंद किया गया है। उन्होंने रियल लाइफ की लव स्टोरी को रिल लाइफ में अमर कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने डिंपल चीमा का फिल्म में रोल निभाने के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

शिव पंडित, निकितिन धीर और अनिल चरणजीत की फीस

शिव पंडित, निकितिन धीर और अनिल चरणजीत की फीस

फिल्म के और कैरेक्टर की बात करें तो लेफ्टिनेंट संजीव जिमी जामवाल की भूमिका एक्टर शिव पंडित ने निभाई थी। कथित तौर पर उन्होंने इसके लिए 45 लाख रुपए चार्ज किए। ऐसे ही निकितिन धीर ने 35 लाख रुपए फीस ली है। वहीं विक्रम बत्रा के करीबी दोस्त नायब सूबेदार बंसी लाल का किरदार अनिल चरणजीत ने निभाया था। जिसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपए की फीस वसूली हैं।

पवन कल्याण और मीर सरवर की इतनी थी फीस

पवन कल्याण और मीर सरवर की इतनी थी फीस

इसके अलावा शेरशाह में विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा की रोल निभाने वाले पवन कल्याण ने इस फिल्म के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए हैं। वहीं आतंकवादी हैदर का रोल करने वाले मीर सरवर ने फिल्म के लिए 25 लाख रुपये की फीस ली हैं। बता दें कि आईएमडीबी पर शेरशाह को 10 में से 8.9 पॉइंट रेट किया गया है। शेरशाह को करीब 62 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स ने रेट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+