Flashback 2021: कमाई के मामले में इन फिल्मी सितारों ने तोड़े रिकॉर्ड, एक ने ली 150 करोड़ रुपए फीस
मुंबई, 29 दिसंबर। पिछले दो वर्षों से दुनिया कोरोना वायरस का सामना कर रही हैं, लेकिन महामारी और लॉकडाउन के बावजूद इस वर्ष भी फिल्म इंडस्ट्री अपने प्रशंसकों और दर्शकों के प्यार की बदौलत फलने-फूलने में कामयाब रही। इस साल कई फिल्म स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अच्छा कमाई की। साल 2022 के स्वागत से पहले आज हम आप को कुछ ऐसे चुनिंदा स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 2021 में कमाई के मामले में सब को पीछे छोड़ दिया।

अक्षय कुमार ने खड़ा किया फिल्मों का पहाड़
इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम सबसे ऊपर है क्योंकि इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं जिसके बाद वह साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी कुमार प्रति प्रोजेक्ट 115 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। उन्होंने 2021 की कुछ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दीं, जिनमें सूर्यवंशी, बेल बॉटम शामिल हैं।

'बाहुबली' की फीस कर देगी हैरान
पैसा बनाने के मामले में साउथ सुपरस्टार 'बाहुबली' यानी प्रभास अपने बॉलीवुड साथियों से पीछे नहीं हैं। कथित तौर पर उन्हें 2021 तक 150 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। वह वर्तमान में पूजा हेगड़े के साथ 'राधे श्याम' की रिलीज के लिए तैयार हैं।

अजय देवगन ने भी लिस्ट में बनाई जगह
रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रैंचाइजी के एक और स्टार, अजय देवगन अपनी एक फिल्म के लिए 60 से 125 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। इस साल वह भुज, सूर्यवंशी समेत कई फिल्म में नजर आए।

रजनीकांत भी नहीं है कम
बिना किसी संदेह भारत के सबसे बड़े स्टार में से एक एक्टर रजनीकांत अपने लाखों प्रशंसकों को सिनेमाघरों में आने के लिए मजबूर कर देते हैं। रजनीकांत स्टार को इस साल प्रति फिल्म लगभग 125 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।

दीपिका पादुकोण ने किया टॉप
एक्ट्रेसेस की बात करें तो इस साल दीपिका पादुकोड़ ने फिल्म निर्माताओं से मोटी फीस चार्ज की। दीपिका हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 15 से 30 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। दीपिका बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं।

कैटरीना की कुल फीस
वहीं इस साल एक्टर विक्की कौशल से शादी करने वालीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं जिसके बाद लोग एक्ट्रेस की कमाई को लेकर चर्चा करने लगे। जानकारी के मुताबिक कैटरीना एक फिल्म के लिए 15 से 21 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।

आलिया ने दी कड़ी टक्कर
इस लिस्ट में आलिया भट्ट भी अपने सीनियर एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। आलिया की अगले साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस साल आलिया की कई फिल्में कोरोना की वजह से डिले हो गईं लेकिन उन्होंने अपने प्रजोक्ट से मोटी कमाई की। वह एक फिल्म के लिए 10 से 23 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
यह भी पढ़ें: flashback 2021: कोरोना से 15 दिन में पति समेत परिवार के 8 सदस्यों को खोया, पढ़िए सीमा यादव की दर्दभरी दास्तां
-
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications