Fitness Icon मिलिंद सोमन ने कराया CT Scan, फैंस हुए परेशान तो एक्टर ने दिया ये जवाब

मुंबई, 6 सितंबर। टीवी और बॉलीवुड जगह इस वक्त एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अकस्मात मौत से सदमे में है। किसी को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि फिटनेस के मास्टर कहे जाने वाले सिद्धार्थ इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगे। डॉक्टरों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी दिल के लिए घातक है। ऐसे में जब बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि इंडिया के फिटनेस आईकॉन कहे जाने वाले 55 साल के मिलिंद सोमन ने CT Scan कराते हुए अपनी तस्वीर साझा की तो लोगों को फिक्र होने लगी और वो अपने चहेते सितारे को लेकर काफी चिंतित भी हो गए।

Recommended Video

    Milind Soman के CT Scan कराने से फैंस हुए परेशान , Actor ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    'बेंगलुरु में सीटी स्कैन कराया'

    'बेंगलुरु में सीटी स्कैन कराया'

    लोगों की बढ़ती चिंता को देखते हुए अब मिलिंद सोमन ने खुद ही इस तस्वीर का राज खोल दिया है। एक्टर ने खुद इंस्ट्रगाम पर लिखा है कि 'बेंगलुरु में सीटी स्कैन कराया जिसमें ब्लॉकेज वगैरह चैक किए गए। सब नॉर्मल है।' रेग्युलर चैकअप जरूरी है, आपको पता होना चाहिए कि आपकी बॉडी जितनी बाहर से फिट है क्या अंदर से भी वो उतनी ही फिट है। इसलिए हर किसी को रेगुलर चेकअप कराना बहुत ज्यादा जरूरी है और मैंने भी इसलिए ही ये चेकअप कराया।'

    'योग्य डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच महत्वपूर्ण है'

    'योग्य डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच महत्वपूर्ण है'

    मिलिंद सोमन ने आगे लिखा है कि 'योग्य डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच महत्वपूर्ण है, लेकिन स्क्रीनिंग के बीच आप जो करते हैं वह और भी महत्वपूर्ण है! भोजन, व्यायाम, नींद और stress management के साथ नियमित रूप से अच्छी आदतें यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकती हैं कि प्रत्येक स्क्रीनिंग आपकी शरीर क्रिया को दिखाती है, चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो।'

    फिटनेस आईकॉन हैं मिलिंद सोमन

    फिटनेस आईकॉन हैं मिलिंद सोमन

    खैर सोमन की इस पोस्ट के बाद से उनके उन फैंस को निश्चित रूप से राहत मिली होगी जो कि उनकी सेहत को लेकर चिंता में थे। आपको बता दें कि फिटनेस आईकॉन मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता हैं। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था, इसके बाद उनका परिवार इंग्लैंड चला गया था, जहां वे सात साल की उम्र तक रहे लेकिन साल 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया।

    'मेड इन इंडिया '

    मिलिंद सोमन ने डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दादर, मुंबई में पढ़ाई की है और बायकुला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पूरा किया। उन्होंने साल 1988 उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा लेकिन लोकप्रियता उन्हें अलीशा चिनॉय के संगीत वीडियो 'मेड इन इंडिया '(1995) से मिली, 1990 के दशक के मध्य में मॉडल के रूप में काम करने के कुछ समय बाद, उन्होंने भारतीय विज्ञान कथा टीवी श्रृंखला 'कैप्टन व्योम' में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, उन्होंने 'भ्रम', 'सलाम भारत' और 'भ्रेजा फ्राई', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। उन्हें लोग 'फिटनेस फ्रीक' और 'हैंडसम हंक' जैसे नामों से पुकारते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+