'डोली सजा के रखना' दौरी में दुल्हन लेकर निकले खेसारीलाल यादव, फ़ोटो वायरल

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'डोली सजा के रखना' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

मुंबई, 9 जून: आखिरकार भोजपुरी सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म डोल सजा के रखना का फर्स्ट सामने आ गया है। जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में आम्रपाली दुबे एक दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। लेकिन लुक में वह मुंह बनाए बैठी हैं। फिल्म का ये लुक देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

'डोली सजा के रखना' का फर्स्ट लुक

'डोली सजा के रखना' का फर्स्ट लुक

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव औऱ आम्रपाली दुबे की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का फर्स्ट लुक आउट होते ही वायरल हो गया है। इसमें खेसारीलाल यादव, आम्रपाली दुबे को दुल्हन बना दौरी में लेकर जाते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में बैंड बाजा और बारात भी है। लेकिन दौरी में बैठी आम्रपाली दुबे मुह बनाए बैठी नजर आ रही हैं। मानो तो खेसारी लाल की हरकत से खुश नही है। यह लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फ़िल्म के फर्स्ट लुक से ही लग रहा है कि फिल्म 'डोली सजा के रखना' का धमाल बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा।

खेसारीलाल और आम्रपाली की शानदार केमिस्ट्री

खेसारीलाल और आम्रपाली की शानदार केमिस्ट्री

वैसे एस आर के म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत फिल्म 'डोली सजा के रखना' में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। इसमें दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है, जिसकी चर्चा फ़िल्म के रिलीज होने से पहले से ही खूब हो रही है। फिल्म 'डोली सजा के रखना' का निर्देशन रजनीश मिश्रा कर रहे हैं। इसमें उनका साथ मिला है निर्माता रौशन सिंह व सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह का।

फिल्म को लेकर क्या बोले रौशन सिंह?

फिल्म को लेकर क्या बोले रौशन सिंह?

फ़िल्म को लेकर रौशन सिंह ने कहा कि यह फ़िल्म एक पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों पर आधारित है जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे,ऐसी उम्मीद है। मैं इस फ़िल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा को एक अच्छी व मनोरंजक फ़िल्म देने का प्रयास कर रहा हूँ। मैं दर्शकों से आग्रह करूंगा कि इस फ़िल्म को पूरे परिवार के साथ देखें। अपनी राय दें। रजनीश मिश्रा ने कहा कि हमने जब भी फ़िल्म बनाई है, परिवार के सभी सदस्यों को ध्यान में रख कर बनाई है। इसका सिलसिला इस फ़िल्म में भी जारी रहेगा।

जल्द रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

जल्द रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

रजनीश मिश्रा - रौशन सिंह की जोड़ी एक बेहतरीन फिल्म 'डोली सजा के रखना' लेकर तैयार हैं, जिसका फर्स्ट लुक फ़िल्म के लब्बोलुबाब को जाहिर कर देता है। यानी एस आर के म्यूजिक के साथ रजनीश - रौशन की जोड़ी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने को तैयार है। इसके संकेत मिल चुके हैं, जल्द ही फ़िल्म का ट्रेलर भी आ जायेगा। अभी हाल ही में इस फ़िल्म के एक गाने की शूटिंग भोजपुरी के अब तक के सबसे आलीशान सेट पर हुई है, जिसमें फलक नाज़ और खेसारीलाल यादव का जलवा देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+